फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   फूलों से खेली होली, फाल्गुन उत्सव मनाया

फूलों से खेली होली, फाल्गुन उत्सव मनाया

Mon, 26 Feb 2018 09:19 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर। Updated Mon, 26 Feb 2018 09:19 PM IST
विज्ञापन
फूलों से खेली होली, फाल्गुन उत्सव मनाया
फूलों की होली खेलतीं महिलाएं। - फोटो : Amar Ujala
श्री श्याम प्रभु एवं श्री राणी सती दादी ट्रस्ट की ओर से सोमवार को रामजानकी मंदिर सुमेर सागर में फाल्गुन उत्सव आयोजित हुआ। इसमें लोगों ने फूलों की होली खेली और एक-दूसरे के गले लगकर पर्व की शुभकामनाएं दीं। इस बीच विजय के फाग सुनकर लोग भक्ति के रंगों से सराबोर हो गए।
विज्ञापन


फूलोें की होली के बीच विजय की स्वर लहरियों ने माहौल को भक्तिमय कर डाला। भक्तिभाव में डूबे लोग कभी एक-दूसरे पर फूल उड़ाते तो कभी भगवान की भक्ति में मगन होकर नाचते नजर आए। भजनों की झड़ी लगी तो लोग प्रेमानंद की अनुभूति में थिरकते ही रह गए। श्याम तेरे दर्शन में भलाई देख ली..., इस होली में मेरो कान्हा बच के रहियो... आदि भजनों के बीच चार घंटे कब गुजर गए भक्तों को पता ही नहीं चला।
विज्ञापन


श्याम रंग में रंगे इस फाल्गुन उत्सव का शुभारंभ संयोजिका रीता अग्रवाल ने श्रीश्याम का विधिविधान से पूजन करके किया। इसके बाद कभी श्याम बाबा के जयकारे गूंजे तो कभी श्रीकृष्ण की जय-जयकार गूंजती सुनाई दी। इस दौरान रेखा गोयल और अनीता गोयल ने गणपति एवं पितरदेव की वंदना में गीत गाए। इससे पहले कतारबद्ध महिलाओं ने निशान लेकर मंदिर के गर्भगृह की परिक्रमा की। ज्योति जली तो एक बार फिर श्रीश्याम बाबा के जयकारे गूंजे। इस दौरान शंकर लाल खाटूवाला, प्रो. बनवारी लाल सराफ, शिव कुमार छापड़िया, दीपक अग्रवाल, ज्योति गोयल, पवन कुमार केशान, वेद प्रकाश अग्रवाल, रवि गोयल, विजय खेमका, अनिल गोयल, श्रवण अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


निकली निशान यात्रा, बही भजनों की बयार
श्री श्याम मंडल ट्रस्ट की ओर से श्री श्याम मंदिर कालीबाड़ी से सुबह आठ बजे 101 ध्वज निशान के साथ भव्य शोभायात्रा निकली। शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए यात्रा वापस मंदिर पहुंची। यहां श्री श्याम भक्तों ने निशान अर्पित किए। इसके बाद शाम 7:30 बजे भजन संध्या आयोजित हुई। ज्योति जलने के बाद आगरा की भजन गायिका अदिति ने अपने भजनों से लोगों को थिरकने पर विवश कर दिया। जब बिन बोले मिलता तो बोल के क्या मांगे..., आने वाले हैं खाटू के सरकार जी..., तुम झोली भर लो भक्तों रंग और गुलाल से... आदि भजनों के बीच भक्त घंटों थिरकते रहे। इस दौरान कालीबाड़ी महंत रविंद्र दास, सजन जालान, निर्मल जालान, मुकुंद गोयनका, अभय अग्रवाल, किशन गोयनका आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed