फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   हादसे में युवक की मौत, दो घायल

हादसे में युवक की मौत, दो घायल

Wed, 06 Dec 2017 11:54 PM IST
deoria
deoria Updated Wed, 06 Dec 2017 11:54 PM IST
विज्ञापन
हादसे में युवक की मौत, दो घायल
Bike Accident
रामपुर कारखाना(देवरिया)। डुमरी-पांडेय चक मार्ग के हिरंदापुर मोड़ पर सोमवार रात कोहरे के कारण एक बाइक से जा रहे तीन युवक अंधे मोड़ पर सड़क किनारे गड्ढ़े में गिरकर घायल हो गए। इसमें से उपचार के दौरान एक ने गोरखपुर में दम तोड़ दिया। राघोपुर गांव निवासी पंकज यादव (22), राकेश यादव (23) और संजय यादव (22) बारात में बैजनाथ पुर गए थे। वहीं उनके गांव में भी बारात आई थी। गांव की बारात में मारपीट की सूचना पर तीनों बाइक से घर चल दिए। अभी डुमरी-पांडेय चक मार्ग स्थित हिरंदापुर मोड़ के पास पहुंचे थे कि कोहरे के चलते बाइक अनियंत्रित हो गई और मोड़ पर मुड़ने के बजाए गड्ढ़े में चले गए और सीमेंट के खंभे से टकरा कर तीनों घायल हो गए। राहगीरों ने तीनों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया। हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज गोरखपुर के लिए रेफर कर दिया। इलाज के दौरान पंकज की मंगलवार रात गोरखपुर में मौत हो गई। वहीं राकेश का इलाज लखनऊ के ट्रामा सेंटर और एक का जिला अस्पताल में चल रहा है। एक ही पट्टीदारी के एक युवक की मौत और दो युवकों के घायल होने से राघोपुर गांव में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed