फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   दरोगा की पत्नी को वाहन से उतार पीटा

दरोगा की पत्नी को वाहन से उतार पीटा

Wed, 22 Nov 2017 10:54 PM IST
deoria
deoria Updated Wed, 22 Nov 2017 10:54 PM IST
विज्ञापन
दरोगा की पत्नी को वाहन से उतार पीटा
देवरिया। शहर से कुशीनगर जा रही दरोगा की पत्नी की रामपुर कारखाना के रघवापुर में कुछ लोगों ने पिटाई कर दी। मामला मंगलवार की देर शाम का है। शिकायत लेकर पहुंची पीड़ित महिला को रामपुर कारखाने के इंस्पेक्टर ने भगा दिया। बुधवार को पीड़ित ने एसपी राकेश शंकर से मिलकर मामले की शिकायत की। कुशीनगर जिले के तुर्कपट्टी थाना के भैलिया गांव के रहने वाले एक दरोगा ने कुछ साल पहले मिर्जापुर की रहने वाली मधु मिश्रा से शादी कर ली। मधु का कहना है कि उसे इस बात की जानकारी नहीं थी कि दरोगा पहले से शादीशुदा है। जब दरोगा और उसके परिवारवालों ने मधु को प्रताड़ित करना शुरू किया तो उसने केस दर्ज करा दिया। कानपुर जिले में तैनात दरोगा को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। चार महीने बाद उसे जमानत मिली। मधु का कहना है कि मंगलवार शाम को वह एक वाहन से भैलिया गांव जा रही थी। रामपुर कारखाना के रघवापुर गांव के पास कुछ बाइक सवार लोगों ने वाहन रुकवा लिया और उतारकर उसकी पिटाई की और भाग गए। शिकायत लेकर वह रामपुर कारखाना थाने पहुंची तो इंस्पेक्टर ने भगा दिया। बुधवार को उसने देवरिया पहुंचकर एसपी से शिकायत की। एसपी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए रामपुर कारखाना पुलिस को आवश्यक कार्रवाई का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed