{"_id":"5a05b1ed4f1c1b68678baad8","slug":"51510322669-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंडी में अब प्याज 32 और टमाटर 35 रुपये किलो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंडी में अब प्याज 32 और टमाटर 35 रुपये किलो
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Updated Fri, 10 Nov 2017 07:45 PM IST
विज्ञापन
बढ़ रही हैं कीमतें
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कीमत ज्यादा होने से आंसू निकाल रहा प्याज अब कुछ राहत देगा। टमाटर और प्याज की कालाबाजारी रोकने के सरकार के निर्देश के बाद मंडी परिषद के उपनिदेशक के साथ व्यापारियों ने बैठक कर इसके भाव तय किए हैं। बैठक में प्याज 32 रुपये और टमाटर 35 रुपये प्रति किलो की दर से बेचने का निर्णय लिया गया है। इसके लिए मंडी में व्यापारी अलग से काउंटर लगाएंगे।
प्याज की बढ़ती कीमत ने लोगों को रुलाना शुरू किया तो खुले बाजार में इसका भाव 50 रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच गया। टमाटर भी महंगा होेकर 60 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से बिकने लगा। जानकारों का कहना है प्याज और टमाटर का इतना ज्यादा रेट कालाबाजारी की वजह से ही है। इसे देखते हुए ही सरकार ने थोक व्यापारियों पर सख्ती के आदेश दिए हैं। इसीलिए शुक्रवार को मंडी परिषद के उपनिदेशक केके सिंह की अध्यक्षता में नवीन गल्ला मंडी के प्याज और टमाटर व्यापारियों ने बैठक की। मंडी सचिव सेवाराम वर्मा ने बताया कि व्यापारियों ने खुदरा में प्याज 32 और टमाटर 35 रुपये के भाव में बेचने पर सहमति जताई है। इसके लिए मंडी में विशेष काउंटर लगाए जाएंगे। बैठक में मंडी समिति चौरीचौरा के सूर्यनारायण मिश्र, मंडी समिति सचिव सहजनवां श्रीकांत त्रिपाठी भी मौजूद रहे।
मंडी में यहां बिकेगा प्याज
ईशा मोहम्मद एंड कंपनी, बाबू एंड कंपनी, आरिफ हुसैन एंड आसिफ हुसैन, शाह आलम एंड कंपनी, गोल्डन आलू कंपनी, त्रिलोकी नाथ एंड संस।
मंडी में यहां मिलेगा टमाटर
गल्ला मंडी गेट पर गेस्ट हाउस के सामने टमाटर व्यापारियों की ओर से स्टॉल लगाकर फुटकर दर पर टमाटर बेचा जाएगा।