फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   नोटबंदी को लेकर कांग्रेसियों का प्रदर्शन

‘नोटबंदी संगठित लूट, कानूनी डाका’

Wed, 08 Nov 2017 08:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Wed, 08 Nov 2017 08:25 PM IST
विज्ञापन
नोटबंदी को लेकर कांग्रेसियों का प्रदर्शन
नोटबंदी के एक साल पूरे होने पर प्रदर्शन करते कांग्रेसी। - फोटो : Amar Ujala
नोटबंदी के एक साल पूरा होने पर कांग्रेसियों ने आठ नवंबर को काला दिवस बताते हुए नगर निगम स्थित रानी लक्ष्मी बाई पार्क में प्रदर्शन किया। इस दौरान जिलाध्यक्ष डॉ सैय्यद जमाल व महानगर अध्यक्ष अरुण कुमार अग्रहरी ने कहा कि बड़े मूल्य नोटों को चलन से बाहर करने की भाजपा सरकार की कार्रवाई एक संगठित लूट और कानूनी डाका है। नोटबंदी और जीएसटी के क्रियान्वयन के तरीकों से आम जनता, कारोबारियों व व्यापारियों के मन में असंतोष व डर बैठ गया। नोटबंदी से अर्थव्यवस्था जहां चौपट हो गई है वहीं आठ नवंबर 2016 का दिन देश के इतिहास में काला दिवस बन गया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कांग्रेस भी कालेधन व भ्रष्टाचार पर लगाम लगाने के पक्ष में है मगर नोट बंदी इसका इलाज नहीं है। नोटबंदी की आड़ में अमीर लोगों व उद्योगपतियों ने अपने कालेधन को सफेद बना लिया। जबकि गरीब व सामान्य जनता का भारी नुकसान हुआ। कांग्रेसियों ने शाम को गोलघर स्थित इंदिरा गांधी की प्रतिमा के पास एकत्रित होकर नोटबंदी की वजह से मरने वालों को श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन


इस दौरान गोरख लाल श्रीवास्तव, डॉ सुरहीता करीम, विजाहत करीम, राणा राहुल सिंह, धर्मराज चौहान, मदन कुमार त्रिपाठी, सुरेश प्रसाद चौधरी, अनवर हुसेन, डॉ पीएन भट्ट, आरडी चतुर्वेदी, राकेश यादव, असलम परवेज समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed