फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   जलभराव से परेशान होकर देवरिया बाईपास किया जाम

जलभराव से परेशान होकर देवरिया बाईपास किया जाम

Sun, 08 Oct 2017 07:51 PM IST
Updated Sun, 08 Oct 2017 07:51 PM IST
विज्ञापन
जलभराव से परेशान होकर देवरिया बाईपास किया जाम

विज्ञापन
गोरखपुर। बारिश का सीजन खत्म हुए एक महीना बीतने को है, लेकिन देवरिया बाईपास रोड से सटे इलाके विवेकपुरम में आज भी घुटने तक पानी भरा है। पार्षद, नगर निगम और जिला प्रशासन तक से शिकायत करने के बाद भी समस्या दूर न होने पर क्षेत्र के लोगों ने रविवार को देवरिया बाईपास जाम कर दिया। इस दौरान लोगों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी। एंबुलेंस भी जाम में फंसी रही।

दरअसल, विवेकपुरम का कुछ हिस्सा नगर निगम के महुई सुघरपुर वार्ड में पड़ता है तो कुछ ग्राम पंचायत में। इस कारण न तो पार्षद और न ग्राम पंचायत के जिम्मेदार ही यहां की समस्या पर विशेष ध्यान देते हैं, जिससे इस इलाके की समस्याएं लगातार बढ़ती चली गईं। यहां घरों से भी पानी निकासी की कोई व्यवस्था नहीं है। नाली न होने से पिछले महीने हुई बारिश के बाद इस इलाके में भरा पानी अभी तक नहीं निकल सका है। इससे नाराज 100 से ज्यादा लोगों ने रविवार सुबह करीब 10.30 बजे देवरिया बाईपास जाम कर दिया। जानकारी मिलने पर एसडीएम पंकज श्रीवास्तव मौके पर पहुंचे और क्षेत्र के लोगों के साथ जलभराव वाले इलाके का निरीक्षण किया। इसके बाद जल्द ही जलभराव दूर करने के लिए नाला बनवाने का आश्वासन दिया, तब जाकर करीब ढाई घंटे बाद लोगों ने प्रदर्शन खत्म किया।
विज्ञापन


पानी से घिरे हैं घर
इलाके के कई घर महीने भर से पानी से घिरे हुए हैं। पार्षद से भी शिकायत की गई, लेकिन कोई हल नहीं निकला।
- आशुतोष सिंह

छह महीने तक रहता है जलभराव
गांव में भी ऐसी दिक्कत नहीं रहती है। घर से निकलना मुश्किल हो गया है। छह महीने तक यही दिक्कत बनी रहती है।
- सोनू तिवारी

नाला पूरा न बनने से बढ़ी दिक्कत
नगर निगम ने इलाके में नाला अधूरा बनाकर छोड़ दिया है। बारिश से इसमें पानी भर जाता है। यह नाला पूरा बन जाए तो समस्या दूर हो सकती है।
- सुरेंद्र प्रकाश मिश्रा

एसडीएम ने दिया आश्वासन
उम्मीद है कि अब हमारी समस्या हल हो जाएगी। एसडीएम ने नाला बनवाने का आश्वासन दिया है।
- वैद्यनाथ चौबे
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed