फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   बंद आलमारियां बढ़ा रही परेशानी

बंद आलमारियां बढ़ा रही परेशानी

Mon, 04 Sep 2017 01:24 AM IST
Updated Mon, 04 Sep 2017 01:24 AM IST
विज्ञापन
बंद आलमारियां बढ़ा रही परेशानी

विज्ञापन
गोरखपुर।
बीआरडी कांड में अपने खिलाफ केस दर्ज होने के बाद भूमिगत हुए दो बाबुओं ने मेडिकल कॉलेज प्रशासन की परेशानी बढ़ा दी है। ये दोनों बाबू आलमारियों की चाबियां लेकर भूमिगत हैं। इसके चलते मेडिकल कॉलेज और नेहरू अस्पताल का काम प्रभावित हो रहा है।

बीआरडी कांड में चार चिकित्सकों के साथ चीफ फार्मासिस्ट, तीन लिपिक और पुष्पा सेल्स के मालिक के खिलाफ केस दर्ज है। इसके बाद से ही सभी भूमिगत हो गए थे। इसमें से चीफ फार्मासिस्ट गजानन जायसवाल और लिपिक संजय कॉलेज परिसर छोड़ने के साथ चाबियां दूसरे साथी कर्मचारियों को दे गए थे, लेकिन उदय और सुधीर ने अपने कार्यालय की आलमारियों की चाबियां साथ ले गए। इसके चलते मेडिकल कॉलेज प्रशासन और नेहरू अस्पताल प्रबंधन को परेशानी झेलनी पड़ रही है। हालांकि, दोनों लिपिकों की यह करतूत इन पर भारी पड़ सकती है। अब तक कॉलेज प्रशासन चाबियों का इंतजार कर रहा था, लेकिन अब इसे लेकर वह कार्रवाई की सोच रहा है। माना जा रहा है कि अगर जल्द इन लिपिकों की चाबियां कॉलेज प्रशासन तक नहीं पहुंचीं तो इस मामले में उनके खिलाफ एफआईआर कराने के लिए तहरीर भी दी जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed