फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   सीएम ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया

सीएम ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया

Sun, 20 Aug 2017 02:19 AM IST
Updated Sun, 20 Aug 2017 02:19 AM IST
विज्ञापन
सीएम ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया

विज्ञापन
पीपीगंज। सीएम योगी आदित्यनाथ ने कैंपियरगंज विधानसभा क्षेत्र में बाढ़ ग्रस्त इलाकों का दौरा कर लोगों की पीड़ा सुनीं और उन्हें राहत सामग्री बांटी।
सीएम का हेलीकाप्टर शनिवार को नवोदय विद्यालय पर उतरा। यहां से वे सड़क मार्ग से मछरिहा घाट पर बने पुल पर पहुंचे और बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्री बांटी। इसके बाद वे मोटर बोट से करमहा खुर्द एवं पिपराइच विधानसभा के कुदरिहा गांव पहुंचे और टूटे बांध का निरीक्षण किया। साथ ही प्रभावित लोगों की समस्याएं सुनीं। राहत कार्य में की जा रही कमियों की पोल खुलते देख अधिकारियों की सांसे अटक गईं। इस दौरान कुछ लोगों ने योगी को गुमराह करने की भी कोशिश की जिसके बाद उन्होंने दौरे पर आए स्थानीय लोगों एवं अधिकारियों को फटकारते हुए चुप रहने की हिदायत दे डाली। बाढ़ पीड़ितों ने खराब गुणवत्ता और अपर्याप्त भोजन मिलने, राशन, पालीथिन, केरोसिन, दवा, लाइट की व्यवस्था न होने की बात कही। उन्होंने पीड़ितों को भरोसा दिलाया कि केंद्र एवं प्रदेश सरकार आप के साथ है। सभी के नुकसान की भरपाई के साथ ही राहत और बचाव कार्य में कोई कमी नहीं होने दी जाएगी। सीएम ने डीएम एवं अन्य अधिकारियों को राहत कार्य में लापरवाही न बरतने का सख्त हिदायत दी। इस दौरान विशेष सचिव डॉ. आदर्श सिंह, विधायक फतेह बहादुर सिंह, मंडलायुक्त अनिल कुमार, डीएम राजीव रौतेला, आईजी मोहित अग्रवाल सहित कई अधिकारी और पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed