{"_id":"5963c2cf4f1c1b92198b46d8","slug":"51499710159-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्ज माफी से 49 हजार किसानों को होगा लाभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कर्ज माफी से 49 हजार किसानों को होगा लाभ
Updated Mon, 10 Jul 2017 11:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संतकबीरनगर। सीएम की फसल ऋण मोचन योजना के तहत जिले के 49253 किसानों का एक लाख तक का कर्ज माफ होगा। कुल 175.277 करोड़ रुपये ऋण माफी पर खर्च होंगे।
जिला कृषि अधिकारी शैलेंद्र वर्मा ने बताया कि एनआईसी के पोर्टल के माध्यम से यही आंकड़ा प्राप्त हुआ है। किसानों की किसी तरह की समस्या के समाधान के लिए जिले स्तर पर जिला कृषि अधिकारी कार्यालय में और तहसील स्तर पर कंट्रोल रुम स्थापित किया गया है। तहसीलों में एडीओ एजी को शिकायत सुनने और निस्तारण कराने की जिम्मेदारी दी गई है। बताया कि 31 मार्च 2016 तक के फसली ऋण एक लाख तक उसके दायरे में है। लेकिन यदि उस धनराशि में से एक अप्रैल 2016 से 31 मार्च 2017 तक जितनी धनराशि किसान द्वारा जमा कर दी गई होगी। उस धनराशि में से घटा जो बचेगा, वह फसली ऋण की धनराशि माफी योग्य होगी। जिन किसानों ने आधार कार्ड को बैंक खाते से लिंक करा लिया है, उन्हें माफी क ी प्रथम सूची में शामिल किया जाएगा। अपडेशन का कार्य मंगलवार से बैंक शुरूकर देगा। दस दिन तक यह कार्य चलेगा। उस तिथि में किसान अपने बैंक खाते को बैंक से लिंक करा दें ताकि प्रथम सूची में उनका नाम शामिल हो सके। जिले में कुल 49253 लघु एवं सीमांत किसानों का कुल 175.277 करोड़ रुपये माफ होगा। ऋण माफ एक लाख रुपये की सीमा तक होगा। जिला कृषि अधिकारी कार्यालय में भी शिकायत सुनने के लिए तीन कर्मियों की तैनाती कर दी गई है।