फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   रेंजर, बीडीओ समेत पांच का कटेगा वेतन

रेंजर, बीडीओ समेत पांच का कटेगा वेतन

Tue, 04 Jul 2017 11:15 PM IST
Updated Tue, 04 Jul 2017 11:15 PM IST
विज्ञापन
रेंजर, बीडीओ समेत पांच का कटेगा वेतन
संतकबीरनगर। जिले की तहसीलों पर मंगलवार को तहसील दिवस का आयोजन हुआ। इस दौरान खलीलाबाद में वन विभाग के रेंजर, बीडीओ समेत पांच अफसरों अनुपस्थित मिले। इस पर एसडीएम ने सभी का एक दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए। इस दौरान कुल 286 मामले आए और सिर्फ 23 मामलों का ही मौके पर निस्तारण हो पाया।
विज्ञापन

मेंहदावल में डीएम और एसपी की मौजूदगी में तहसील दिवस का आयोजन हुआ। इसमें डीएम ने कहा कि तहसील समाधान दिवस पर आने वाले प्रार्थना पत्रों का निस्तारण समय से न करने वाले विभागों के विभागाध्यक्षों पर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। गांवों व शहरों के छोटे मोटे विवादों का त्वरित निस्तारण मौके पर किया जाए, लेकिन ऐसा नहीं हो होने से शासन की मंशा सफल नहीं हो रही है। योजनाओं को भ्रष्टाचार मुक्त बनाने का दायित्व हमारा है, इसमें किसी प्रकार की शिकायत संज्ञान में आने के बाद संबंधित कर्मचारी व अधिकारी को बख्शा नही जाएगा। इस दौरान कुल 124 फरियादियों ने प्रार्थना पत्र दिया, जिसमें मौंके पर 17 मामलों का निस्तारण हुआ। खलीलाबाद में एसडीएम उमेशचंद्र निगम ने लोगों की समस्याएं सुनी। यहां कुल 77 मामले आए और सिर्फ तीन मामलों का निस्तारण हो पाया। एसडीएम ने बताया कि गंगौली में नाले और बंजर भूमि में अवैध कब्जे की शिकायत पहुंची। जिस पर तत्काल नायब तहसीलदार के साथ लेखपाल की टीम भेज कर जमीन की पैमाईश कराई गई। इसमें पता चला कि शिकायतकर्ता का छप्पर भी बंजर भूमि में है और उसके भाई ने भी नाले की जमीन पर अवैध कब्जा किया है। इसके अलावा जिस व्यक्ति पर अवैध कब्जे का आरोप लगाया था उसके जरिए भी बंजर भूमि में कब्जा पाया गया। कब्जेदार ने बताया कि उसकी जमीन में सड़क बना दी गई, जिसकी वजह से उसने बंजर जमीन को कब्जा कर लिया है। कब्जे को हटाए जाने की कार्रवाई जल्द अमल में लाई जाएगी। तहसील दिवस में फारेस्ट रेंजर, बीडीओ, एडीओ पंचायत सेमरियावां, सीडीपीओ बघौली और स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी अनुपस्थित रहे। जिनका एक दिन का वेतन काटने की संस्तुति रिपोर्ट डीएम को भेजी गई।
विज्ञापन

हैंसर प्रतिनिधि के अनुसार धनघटा तहसील दिवस में एसडीएम रामजीवन ने फरियाद सुनी। यहां कुल 85 मामले आए और सिर्फ तीन मामले का निस्तारण हो पाया। ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed