{"_id":"595baea54f1c1b15458b49b4","slug":"51499180709-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुहाने मौसम में उठाया बारिश का लुत्फ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुहाने मौसम में उठाया बारिश का लुत्फ
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Updated Wed, 05 Jul 2017 01:35 AM IST
विज्ञापन
आसामान में काली घटाएं छाने के बाद लोग लेक व्यू प्वाइंट पर घूमने निकल पड़े।
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मानसूनी बारिश के साथ ही मौसम सुहाना होने लगा है। दिन और रात के तापमान में गिरावट आने से लोगों को काफी राहत मिली है। ऐसे में लोग घर से निकलकर खुशगवार मौसम का लुत्फ ले रहे हैं। मंगलवार को शाम तक करीब तीन मिलीमीटर बारिश हो चुकी थी। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि आने वाले कुछ दिनों तक मौसम के ऐसे ही बने रहने की संभावना है।
मंगलवार को अधिकतम तापमान लुढ़ककर 31 डिग्री के पास पहुंच गया। सुबह से लेकर शाम तक रुक रुककर बारिश होती रही। वातावरण में 93 प्रतिशत तक नमी रहने से उमस का एहसास भी जाता रहा। मौसम विशेषज्ञ कैलाश पांडेय ने बताया कि अगले पांच दिनों तक लगातार बारिश की संभावना है। 5, 6 और 9 जुलाई को गोरखपुर के विभिन्न इलाकों में गरज के साथ हल्की बारिश हो सकती है। 7 और 8 जुलाई को कुछ इलाके में हल्की बूंदाबांदी होगी। अधिकतम तापमान 32 से 33 डिग्री के आसपास ही बना रहेगा। वहीं दक्षिण पूर्व की ओर से 4 से 28 किलोमीटर की रफ्तार से हवा चलने से भी मौसम का मिजाज बेहतर रहेगा।