फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   ईद पर बदली रहेगी शहर की यातायात व्यवस्था

ईद पर बदली रहेगी शहर की यातायात व्यवस्था

Sun, 25 Jun 2017 08:56 PM IST
Updated Sun, 25 Jun 2017 08:56 PM IST
विज्ञापन
ईद पर बदली रहेगी शहर की यातायात व्यवस्था
ईद के मद्देनजर पुलिस ने रूट मार्च कर रास्तों का जायजा लिया। - फोटो : Amar Ujala

विज्ञापन
गोरखपुर। ईद की नमाज के लिए सोमवार सुबह शहर की यातायात व्यवस्था बदली रहेगी। सुबह छह बजे से लेकर दोपहर 12 बजे तक कई रास्तों पर वाहन पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेंगे। एसपी ट्रैफिक आदित्य प्रकाश वर्मा ने बताया कि नमाजियों को किसी तरह की असुविधा न हो, इसके लिए हर चौराहे और डायवर्जन रूट पर पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगा दी गई है।


इन रास्तों से न जाएं
- जामा मस्जिद घंटाघर की ओर जाने वाले शाहमारुफ के रास्ते
- अलहदादपुर की तरफ से घंटाघर की तरफ रायगंज मार्ग
- नार्मल टैक्सी स्टैंड से घंटाघर रोड
- रेती चौराहा से घंटाघर की ओर जाने वाले रास्ते पर
- इलाहीबाग चौराहे से बहरामपुर बंधा मार्ग
- हुमायूंपुर ओवरब्रिज से गोरखनाथ

इन रास्तों से डायवर्ट होंगे वाहन
- बर्फखाने से भारी वाहन शहर में प्रवेश नहीं करेंगे। इन्हें लालडिग्गी बंधे की ओर डायवर्ट किया जाएगा
- अलीनगर चौराहे से हजारीपुर जाने वाले वाहन विजय चौराहा, गंगेज चौराहे की ओर से निकाले जाएंगे
- जटाशंकर की तरफ से हजारीपुर के लिए सभी वाहनों के आवागमन पर रोक रहेगी
- टीपीनगर, नार्मल टैक्सी स्टैंड से तुर्कमानपुर और घोष कंपनी की ओर जाने वाले सभी प्रकार के वाहन प्रतिबंधित रहेंगे
- हुमायूंपुर चौराहे से अलीनगर चौराहे की ओर कोई भी भारी वाहन नहीं जा सकेगा
- करमचंद चौराहे से बहरामपुर जाने वाले रास्ते पर कोई वाहन नहीं चलेगा
- गोरखनाथ ओवरब्रिज रेलवे क्रॉसिंग से उत्तर गोरखनाथ की तरफ सभी वाहनों पर रोक रहेगी
- फरेंदा, पीपीगंज से आने वाले सभी वाहना बरगदवां तिराहे से डायवर्ट होंगे। कोई भी वाहन गोरखनाथ मंदिर की ओर नहीं आ सकेगा
- फरेंदा से आने वाले सभी वाहन खजांची चौराहा, पादरी बाजार, मोहद्दीपुर की ओर से जाएंगे।
- शहर से फरेंदा की ओर जाने वाले सवारी वाहन, प्राइवेट बस, रेलवे स्टेशन, मोहद्दीपुर चौराहा, चार फाटक ओवरब्रिज होते हुए जेल बाईपास, पादरी बाजार, खजांची होते हुए फर्टिलाइजर बरगदवां होकर जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed