फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   51 thousands for the marriage of labours' doughter

श्रमिकों की बेटियों की शादी के लिए अब 51 हजार

Sat, 07 Nov 2015 01:28 AM IST
गोरखपुर। अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 07 Nov 2015 01:28 AM IST
विज्ञापन
प्रदेश सरकार अब श्रमिकों के लिए पेंशन योजना शुरू करने जा रही है। जिस श्रमिक ने लगातार तीन वर्ष तक पंजीकरण कराया होगा, उसे 60 वर्ष बाद एक हजार रुपये पेंशन मिलेगी। यही नहीं, श्रमिकों की पुत्रियों की शादी के लिए आर्थिक सहायता भी 40 हजार से बढ़ाकर 51 कर दी गई है, जबकि मृतक की अंत्येष्टि के लिए अब 15 के बजाय 25 हजार रुपये दिए जाएंगे। यदि प्रशासन जमीन मुहैया करा दे तो श्रमिकों के बच्चों की अच्छी शिक्षा के लिए आवासीय विद्यालय भी बनवाया जायेगा।
विज्ञापन

यह जानकारी प्रदेश सरकार के श्रम एवं सेवायोजन मंत्री शाहिद मंजूर ने दी। वे उप्र भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड द्वारा गोरखपुर यूनिवर्सिटी परिसर में आयोजित समारोह में बोल रहे थे। इस मौके पर उन्होंने पंजीकृत श्रमिकों को 2500 साइकिल एवं मृत श्रमिक आश्रितों के घर वालों को मृत्यु एवं अंत्येष्टि सहायता के अंतर्गत 45 लाख 87 हजार रुपये चेक के रूप में वितरित किये। इसके साथ ही उन्होंने मृतक श्रमिक की पत्नी रीता, मन्नी देवी, निर्मला देवी, यशोदा देवी एवं रमावती आदि को एक लाख 15 हजार रुपये के चेक प्रदान किए।
विज्ञापन

समारोह में श्रम मंत्री ने कहा कि श्रमिकों के उत्थान के लिए धन की कमी नहीं है। ये अलग बात है कि श्रमिक जागरूकता के अभाव में लाभ देने आगे नहीं आ रहे। उन्होंने दो माह बाद पुन: 2500 साइकिलें वितरित करने का आश्वासन दिया। उन्होंने श्रमिकों से कहा कि आप अपने साथियों को पंजीकरण कराने के प्रति जागरूक करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

कमिश्नर पीगुरू प्रसाद ने कहा कि प्रदेश के सर्वांगीण विकास में निर्बल वर्ग का सहयोग भी महत्वपूर्ण होता है। उन्होंने बताया कि श्रमिकों के लाभ के लिए 15 योजनाएं संचालित की गई हैं। डीएम रंजन कुमार ने योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने श्रमिकों के मेघावी छात्रों के छात्रवृत्ति के लिए 70 प्रतिशत अंक की बाध्यता समाप्त कर 50 से 55 प्रतिशत करने, आवास के लिए एक लाख रुपये दो किस्तों में देने की बाबत जानकारी दी। भवन निर्माण एवं कर्मकार बोर्ड के सचिव बी.के. सिंह ने बताया कि श्रमिकों को कैंसर, हार्ट आदि के आपरेशन तक का खर्च सरकार उठाएगी। समारोह में सपा जिला अध्यक्ष मोहसिन खान, अवधेश यादव, महानगर अध्यक्ष कृष्णकुमार त्रिपाठी, महिला अध्यक्ष सपा बिन्दा सैनी, विधायक पिपराइच राजमती के पुत्र अमरेन्द्र निषाद, जफर अमीन डक्कू आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed