फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   500 rupees note will be get soon

एटीएम तैयार, पांच सौ के नोट का इंतजार

Wed, 30 Nov 2016 01:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Wed, 30 Nov 2016 01:43 AM IST
विज्ञापन
500 rupees note will be get soon
500 के नए नोट
शहर के सभी एटीएम से जल्द ही 500 के नोट मिलने लगेंगे। बैंकों ने इस नोट के लिए अपने-अपने एटीएम तैयार कर लिए हैं। नए नोटों की खेप आते ही एटीएम में भर दिए जाएंगे। इसके साथ ही 2000 की जगह 2500 निकालने की सुविधा मिल जाएगी। अभी तक सिर्फ 2000 के नोट एटीएम में भरे जा रहे थे।
विज्ञापन


शहर में कुल 265 एटीएम हैं। इनमें राष्ट्रीयकृत और प्राइवेट बैंकों के एटीएम भी शामिल हैं। आठ नवंबर की रात जब 1000-500 के नोटों को चलन से बाहर कर दिया गया था, उसके बाद से कुछ दिनों तक एटीएम के शटर डाउन हो गए थे। 11 नवंबर से कुछ एटीएम चालू तो हुए लेकिन करेंसी संकट के कारण ज्यादातर शोपीस ही बने रहे। शुरुआत दौर में सभी एटीएम को 2000 और 100 रुपये के नोट के अनुसार तैयार किया गया था। इसका सबसे बड़ा नुकसान यह हुआ कि सरकार द्वारा एक बार में 2500 रुपये निकालने की सुविधा का लाभ लोगों को नहीं मिल पा रहा था। अधिकांश एटीएम में 2000 रुपये के नोट भरे जा रहे थे।
विज्ञापन


बैंक आफ बड़ौदा के एजीएम ब्रजेश कुमार सिंह का कहना है कि शहर में हमारे 38 और जोन में 142 एटीएम हैं। इन सभी को 500 के नोट के अनुसार तैयार कर दिया गया है। करेंसी की उपलब्धता के अनुसार लोग एटीएम से 2000, 500 और 100 रुपये के नोट निकाल सकते हैं। उधर, एसबीआई के एटीएम प्रभारी आरसी दुबे ने बताया कि शहर के सभी 92 एटीएम को 500 के नोट के लिए तैयार कर दिया गया है। उपभोक्ता एसबीआई के किसी भी एटीएम से 500 के नोट निकाल सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी क्रम में पीएनबी के मुख्य प्रबंधक पीके गांगुली ने बताया कि मंडल के सभी एटीएम को 500 के नोट के अनुसार तैयार कर दिया गया है। मंडल में पीएनबी के 158 और शहर में 45 एटीएम हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed