फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   50 thousand pilgrims will go to Ayodhya for VHP Dharmsabha from Gorakhpur

अयोध्या की धर्मसभा में गोरक्ष प्रांत से जाएंगे 50 हजार रामभक्त, विहिप का दावा

Fri, 23 Nov 2018 06:50 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर Updated Fri, 23 Nov 2018 06:50 PM IST
विज्ञापन
50 thousand pilgrims will go to Ayodhya for VHP Dharmsabha from Gorakhpur
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
अयोध्या की धर्मसभा को सफल बनाने के लिए गोरक्ष प्रांत के 10 जिलों से 50 हजार से ज्यादा रामभक्त जाएंगे। इसका खाका विश्व हिंदू परिषद (विहिप) और बजरंग दल ने तैयार कर लिया है। अलग-अलग जिलों से रामभक्त 500 बसों, एक हजार कारों और 2000 मोटर साइकिलों से अयोध्या पहुंचेंगे। 
विज्ञापन


विहिप के प्रांत संगठन मंत्री प्रदीप पांडेय और बजरंग दल के सह प्रांत संयोजक दुर्गेश त्रिपाठी ने शुक्रवार को धर्मसभा की तैयारियों की जानकारी दी और पत्रकारों से कहा कि राम जन्म भूमि पर भव्य मंदिर का निर्माण करोड़ों हिंदुओं की आस्था से जुड़ा है। यह राष्ट्र की एकता, अखंडता, अस्मिता, चेतना और सम्मान जुड़ा है। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इस मामले का प्राथमिकता पर निपटारा होना चाहिए, फिर भी देरी की जा रही है, लेकिन अब हिंदू समाज को देरी मंजूर नहीं है। विहिप के अलग-अलग प्रांतों से करीब दो लाख रामभक्त अयोध्या में हुंकार भरेंगे। पदाधिकारियों ने केंद्र सरकार से कानून बनाकर मंदिर निर्माण का रास्ता साफ करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed