फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   5 criminals arrested including history sheeter in an encounter in gorakhpur

गोरखपुर: मुठभेड़ में हिस्ट्रीशीटर सहित 5 बदमाश गिरफ्तार, एक फायर करते हो गया फरार

Thu, 22 Nov 2018 06:47 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गौरखपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गौरखपुर Updated Thu, 22 Nov 2018 06:47 PM IST
विज्ञापन
5 criminals arrested including history sheeter in an encounter in gorakhpur
Arrest - फोटो : फाइल फोटो

शाहपुर के चार फाटक रेलवे क्रॉसिंग के पास से पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर व 25 हजार रुपये के इनामी परवेज अंसारी को चार साथियों के साथ गिरफ्तार कर लिया। एक बदमाश पुलिस टीम पर फायर करते हुए फरार हो गया। बदमाशों के पास से पिस्टल, दो तमंचे, कारतूस, खोखा और दो मोटरसाइकिलें बरामद हुईं। इन बदमाशों को शरण देने वालों के नाम भी सामने आए हैं, जिनकी जांच पुलिस ने शुरू कर दी है।

विज्ञापन


सीओ क्राइम प्रवीण सिंह ने पुलिस लाइंस में बताया कि पुलिस को बदमाशों के आने की सूचना मिली थी। शाहपुर पुलिस के अलावा क्राइम ब्रांच भी मौके पर पहुंच गई। घेराबंदी कर वाहनों की जांच शुरू की गई। उसी दौरान आए बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग की। खुद को बचाते हुए पुलिस ने पांच बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में पकड़े गए बदमाशों की पहचान धर्मपुर, शाहपुर निवासी परवेज अंसारी, साहबाजगंज निवासी विक्की सोनकर, कांशीराम आवास, खोराबार निवासी सुल्तान, मदरसा चौराहा, राजघाट निवासी सिराज और राप्तीनगर फेज चार निवासी जस्सू जायसवाल के रूप में हुई। फरार बदमाश की पहचान शाहपुर के ज्ञानपुरम निवासी छोटू अंसारी के रूप में हुई। 
विज्ञापन


मैरिज हाउस के पास की थी फायरिंग
फरवरी में पीएसी कैंप के पास स्थित एक मैरिज हाउस में भी फायरिंग की गई थी। उस मामले में परवेज वांछित था। उसी मामले में उस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दर्ज हैं कई मुकदमे
परवेज पर शाहपुर में हत्या की कोशिश, लूट, धमकी और आर्म्स एक्ट सहित 15 मुकदमे दर्ज हैं। विक्की पर हत्या की कोशिश, लूट, आर्म्स एक्ट सहित तीन, सुल्तान पर लूट, हत्या, चोरी, रंगदारी जैसे 20 मुकदमे राजघाट, कोतवाली, कैंट, शाहपुर, गोरखनाथ थाने में दर्ज हैं। सिराज पर हत्या की कोशिश, लूट की धाराओं में पांच मुकदमे गोरखनाथ और शाहपुर थाने में दर्ज हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed