फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   कुछ ट्रेनें निरस्त, कई का समय परिवर्तित

कुछ ट्रेनें निरस्त, कई का समय परिवर्तित

Tue, 05 Mar 2019 01:30 AM IST
ajay Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर। Published by: ajay Kumar Updated Tue, 05 Mar 2019 01:30 AM IST
विज्ञापन
कुछ ट्रेनें निरस्त, कई का समय परिवर्तित
डेमो - फोटो : डेमो
गोरखपुर। पूर्वोेत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल में सीमित ऊंचाई के सबवे निर्माण कार्य होने के चलते कुछ गाड़ियों का निरस्त और कुछ को आंशिक निरस्त किया है। कुछ गाड़ियां का समय परिवर्तित एवं नियंत्रित करके चलाने का निर्णय लिया गया है। 75014/75015 नौतनवा-गोरखपुर-नौतनवा डेमू गाड़ी 10 और 75003/75004 गोरखपुर-बढ़नी-गोरखपुर डेमू गाड़ी 17 मार्च को निरस्त रहेगी। 55141/55142 गोरखपुर-नौतनवा-गोरखपुर सवारी गाड़ी 10 मार्च को आनंदनगर में तक ही जाएगी फिर आनंदनगर से ही चलेगी। यह गाड़ी आनंदनगर-नौतनवा के मध्य निरस्त रहेगी। 55077/55078 गोरखपुर-बढ़नी-गोरखपुर सवारी गाड़ी 07 मार्च को आनंदनगर तक ही जाएगी फिर यहीं से चलेगी । 55031 नकहा जंगल-लखनऊ सवारी गाड़ी 07 मार्च को नकहा जंगल स्टेशन से 90 मिनट नियंत्रित करके 09:15 बजे चलाई जाएगी। 55031 नकहा जंगल-लखनऊ सवारी गाड़ी 24 मार्च को नकहा जंगल स्टेशन से 120 मिनट नियंत्रित कर 09:45 बजे चलाई जाएगी।
विज्ञापन


55050 लखनऊ-नकहा जंगल सवारी गाड़ी 31 मार्च को लखनऊ जंक्शन स्टेशन पर 135 मिनट नियंत्रित कर 07:15 बजे चलाई जाएगी। 75008 सुभागपुर-गोरखपुर डेमू गाड़ी गाड़ी 07 मार्च को 10 मिनट नियंत्रित कर चलाई जाएगी। 55031 नकहा जंगल-लखनऊ सवारी गाड़ी 10 मार्च आनंदनगर स्टेशन पर 35 मिनट नियंत्रित कर चलाई जाएगी। 55031 नकहा जंगल-लखनऊ सवारी गाड़ी 31 मार्च तुलसीपुर-बलरामपुर के बीच 15 मिनट नियंत्रित कर चलाई जाएगी। यह जानकारी मुख्य जनसंपर्क अधिकारी संजय यादव ने दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed