फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   बिना पैसे दिए, कमाने का सिखेंगे गुर

बिना पैसे दिए, कमाने का सिखेंगे गुर

Tue, 05 Mar 2019 01:30 AM IST
ajay Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर। Published by: ajay Kumar Updated Tue, 05 Mar 2019 01:30 AM IST
विज्ञापन
बिना पैसे दिए, कमाने का सिखेंगे गुर
सीएम योगी आदित्यनाथ ने आईसीआईसीआई एकेडमी ऑफ स्किल का उद्घाटन करने के बाद पूरे भवन का मुआयना किया। - फोटो : amar ujala
गोरखपुर। आईटीआई चरगांवा में खुले आईसीआईसीआई एकेडमी ऑफ स्किल्स (प्रशिक्षण केंद्र) में फिलहाल हर साल 320 युवाओं को निशुल्क प्रशिक्षण देकर नौकरी मुहैया कराने का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए आईसीआईसीआई बैंक ने देश की कई कंपनियों के साथ समझौता किया है। पहले बैच में इलेक्ट्रिकल और होम एप्लायंस रिपेयर की 30 सीट और सेल्स स्किल के 50 सीटों पर युवाओं को प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके लिए चार विशेष प्रशिक्षक तैनात किए गए हैं। तीन महीने के प्रशिक्षण के दौरान युवाओं को अत्याधुनिक उपकरणों पर काम करने का हुनर सिखाया जाएगा। प्रशिक्षण लैब में स्मार्ट क्लास रूम, अत्याधुनिक सुसज्जित लैब, पूरी तरह वातानुकूलित कंप्यूटर ट्रेनिंग सेंटर सरीखी सुविधाएं मौजूद हैं।
विज्ञापन


अब तक 600 से अधिक युवा प्रशिक्षण के लिए पंजीकरण करा चुके हैं। फिलहाल 80 युवाओं को प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है। बचे युवाओं को अगले बैच में मौका मिलेगा। उद्घाटन समारोह में मेयर सीताराम जायसवाल, अपर मुख्य सचिव अवनीश अवस्थी, उत्तर प्रदेश कौशल विकास केंद्र के प्रबंध निदेशक विवेक, अनुज अग्रवाल, सौरव सिंह, आईटीआई जेडी राजेश राम, प्रधानाचार्य सुनील श्रीवास्तव, दुर्गेश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

लैब के लिए 25 लाख रुपये खर्च

लैब को अत्याधुनिक उपकरणों से लैस करने में आईसीआईसीआई बैंक ने 25 लाख रुपये खर्च किया है। युवाओं को सैद्धांतिक और प्रायोगिक जानकारी के साथ ही उनके व्यक्तित्व के विकास पर भी बल दिया जाएगा। प्रदेश में लखनऊ के बाद गोरखपुर में आईसीआईसीआई ने दूसरा प्रशिक्षण केंद्र खोला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शौचालयों की दशा को सुधारेगा आईसीआईसीआई फाउंडेशन

उद्घाटन समारोह में पहुंचे आईसीआईसीआई के कार्यकारी निदेशक अनूप बागची ने मंच से आईटीआई चरगांवा के जर्जर शौचालयों की दशा को सुधारने का एलान किया। कहा कि इसका पूरा खर्च आईसीआईसीआई फाउंडेशन की ओर से उठाया जाएगा। ताकि प्रशिक्षु हुनरमंद बनने के साथ ही सेहतमंद भी बने रहे।

सीएम ने किया केंद्र का मुआयना

सीएम योगी आदित्यनाथ ने आईसीआईसीआई एकेडमी ऑफ स्किल का उद्घाटन करने के बाद पूरे भवन का मुआयना किया। इस दौरान कक्षाओं में मौजूद विद्यार्थियों से बात की। शुभारंभ कार्यक्रम से पहले आईसीआईसीआई बैंक की ओर से देश में चलाए जा रहे विभिन्न प्रशिक्षण केंद्रों के स्टाल का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed