फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   कल निकलेगी एमपी शिक्षा परिषद की शोभायात्रा

कल निकलेगी एमपी शिक्षा परिषद की शोभायात्रा

Mon, 03 Dec 2018 12:11 AM IST
Updated Mon, 03 Dec 2018 12:11 AM IST
विज्ञापन
कल निकलेगी एमपी शिक्षा परिषद की शोभायात्रा
कल निकलेगी एमपी शिक्षा परिषद की शोभायात्रा
विज्ञापन

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री होंगे संस्थापक सप्ताह समारोह के मुख्य अतिथि, योगी भी होंगे शामिल

अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद् संस्थापक सप्ताह समारोह का उद्घाटन चार दिसंबर को होगा। इसके तहत डीवीएनपीजी कॉलेज के पूर्वी द्वार से सुबह 9.30 बजे भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी, जिसमें करीब 12 हजार विद्यार्थी हिस्सा लेंगे। जिस रूट से शोभायात्रा गुजरेगी, वहां देशभक्ति तराने गूंजेंगे। समारोह की अध्यक्षता मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह बतौर मुख्य अतिथि समारोह का उद्घाटन करेंगे।
परिषद के वरिष्ठ उपाध्यक्ष पूर्व कुलपति प्रो. यूपी सिंह ने कार्यक्रम के बारे में बताया कि उद्घाटन समारोह से पूर्व सुबह सात बजे गोरखनाथ मंदिर से अखंड ज्योति के साथ शोभायात्रा महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज परिसर पहुंचेगी। यहां से दिग्विजयनाथ पीजी कॉलेज में एकत्रीकरण के बाद शोभायात्रा कॉलेज के पूर्वीद्वार से निकलेगी। वीर बहादुर सिंह तिराहे होते हुए मुख्य डाकघर, गणेश चौराहा, गोलघर, कचहरी चौराहा के रास्ते जिला परिषद् रोड, स्वर्ण जयंती द्वार की ओर से महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज के परिसर में पहुुंच कर सम्पन्न होगी। शोभायात्रा में शामिल होने वाले शिक्षण संस्थानों एवं अतिथियों के वाहन दिग्विजयनाथ पीजी कॉलेज के पूर्वी परिसर में खड़े होंगे। बड़ी बसें आरटीओ परिसर में खड़ी की जाएंगी।
विज्ञापन

-
प्रमुख चौराहों पर तैनात रहेंगे वालंटियर
गोरखपुर। शोभायात्रा की तैयारी के लिए रविवार को दिग्विजयनाथ पीजी कॉलेज के सभागार एवं प्रताप आश्रम में संयोजकों, अनुशासन समिति एवं शोभा यात्रा समिति की बैठक हुई। तय हुआ कि प्रमुख चौराहों पर शिक्षकों-कर्मचारियों के अलावा राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयं सेवक एवं एनसीसी के कैडेट्स वालंटियर के तौर पर मुस्तैद किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसा करें तो रुकना नहीं होगा
गोरखपुर। जिधर से शोभायात्रा गुजरेगी, उधर रास्ता रोक दिया जाएगा। वाहनों का यात्रा गुजरने तक रुकना पड़ेगा। इससे बचने को तरंग चौराहे से धर्मशाला बाजार होते हुए रेलवे स्टेशन मार्ग तथा शास्त्री चौक से अंबेडकर चौक होते हुए कचहरी बस स्टेशन, छात्र संघ भवन चौराहा होकर विश्वविद्यालय के सामने से होकर जाना ठीक रहेगा। इसी तरह बैंक रोड की ओर आने वाले लोग आर्यनगर, बक्शीपुर नखास, चौक होकर जाने से आप संभावित यातायात प्रतिबंध मार्ग से बच सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed