फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   पूर्वांचल एक्सप्रेस वे के दोनों तरफ इंडस्ट्रीयल कॉरिडोर: योगी

पूर्वांचल एक्सप्रेस वे के दोनों तरफ इंडस्ट्रीयल कॉरिडोर: योगी

Tue, 06 Nov 2018 12:42 AM IST
अमर उजाला/गाोरख्ापुर
अमर उजाला/गाोरख्ापुर Updated Tue, 06 Nov 2018 12:42 AM IST
विज्ञापन
पूर्वांचल एक्सप्रेस वे के दोनों तरफ इंडस्ट्रीयल कॉरिडोर: योगी
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को बरगदवां में 1230 किलोवाट के सोलर प्लांट का उद्घाटन किया। - फोटो : amar ujala
गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पूर्वांचल एक्सप्रेस वे के दोनों तरफ इंडस्ट्रीयल कॉरिडोर विकसित किया जाएगा। इसके लिए भूमि अधिग्रहीत होगी। गोरखपुर के उद्यमी निवेश करें। राज्य सरकार की तरफ से हर संभव मदद की जाएगी। जरूरी छूट भी मिलेगी। मुख्यमंत्री ने गोरखपुर के विकास में उद्यमियों से सहयोग भी मांगा।
विज्ञापन


दो दिवसीय (4-5 नवंबर) दौरे पर गोरखपुर आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को बरगदवां में 1230 किलोवाट के सोलर प्लांट का उद्घाटन किया, फिर प्लांट के पास मैदान में जनसभा करके सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। मुख्यमंत्री ने कहा कि लखनऊ से बलिया तक पूर्वांचल एक्सप्रेस वे बनाया जा रहा है। खजनी तहसील क्षेत्र के बेलघाट में इसे गोरखपुर से जोड़ा जाएगा।
विज्ञापन


इसके आसपास इंडस्ट्रीयल कॉरिडोर विकसित किया जाना है। इससे निवेश की राह आसान होगी। इच्छुक उद्यमियों को आसानी से भूमि उपलब्ध कराई जा सकेगी। ऐसा हुआ तो बड़ी संख्या में रोजगार सृजित होगा। युवाओं को नौकरी मिलेगी। एक्सप्रेस वे का निर्माण कार्य जल्द शुरू होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि शहर के सुंदरीकरण में उद्यमियों की भूमिका सराहनीय है। उद्यमियों की मदद से ही चौराहों का सुंदरीकरण कराया गया है। इस मौके पर मेयर सीताराम जायसवाल, चैंबर ऑफ इंडस्ट्रीज के पूर्व अध्यक्ष एसके अग्रवाल, विष्णु अजीत सरिया, आरएन सिंह, प्रवीण मोदी, नारायण अजीत सरिया, श्रेया अजीत सरिया सहित कई उद्योगपति मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

धुरियापार में एथेनॉल प्लांट

सीएम ने कहा कि धुरियापार में 1200 करोड़ रुपये की लागत से एथेनॉल प्लांट लगाया जा रहा है। इसके लिए इंडियन ऑयल कारपोरेशन (आईओसी) से करार हो चुका है। प्लांट के लिए 50 एकड़ भूमि दी जा चुकी है। इसकी मदद से पराली का एथेनॉल बनाया जाएगा। ऐसा हुआ तो पराली जलाने की नौबत नहीं आएगी। इससे पर्यावरण ठीक रहेगा। मिट्टी की उर्वरा शक्ति भी प्रभावित नहीं होगी। पराली जलाने से पर्यावरण प्रदूषण बढ़ता है। यह नुकसानदायक भी है।

प्रदेश में एनर्जी कंजर्वेशन बिल्डिंग कोड लागू

मुख्यमंत्री ने कहा कि यूपी में एनर्जी कंजर्वेशन बिल्डिंग कोड लागू है। कोई भी व्यक्ति अपनी छत या परिसर में सोलर पैनल लगाकर 25-30 फीसदी बिजली की बचत कर सकता है। आज सोलर ऊर्जा क्षेत्र में नए आविष्कारों का इस्तेमाल करके डीजल, पेट्रोल से होने वाले प्रदूषण से बचाव कर सकते है।

ग्रीन एनर्जी अपनाने की अपील

मुख्यमंत्री ने उद्यमियों से ग्रीन एनर्जी अपनाने की अपील की और कहा कि यह पर्यावरण संरक्षण के लिहाज से जरूरी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ग्रीन एनर्जी के सपने को गोरखपुर में साकार करने का काम किया जा रहा है। यह पावर प्लांट उर्जा संरक्षण के साथ साथ प्राकृतिक ऊर्जा के उपयोग का एक बेहतरीन उदाहरण है। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक साधनाें का दुरुपयोग से प्रदूषण की गंभीर समस्याएं हम लोगों के सामने हैं। राज्य सरकार ने सौर ऊर्जा नीति बनाई है। कोई उद्योगपति कहीं से भी बिजली खरीद सकता है। इसके लिए ओपन एक्सेस की सुविधा दी गई है। सोलर एनर्जी सस्ती पड़ती है।

औद्योगिक सचिव कराएंगे समस्या का समाधान

चैंबर ऑफ इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष एवं वीएन डायर्स के विष्णु अजीत सरिया ने कहा कि गोरखपुर में औद्योगिकीकरण का दायरा बढ़ाने की जरूरत है। इस पर मुख्यमंत्री ने कहा कि गीडा के उद्यमियों की समस्याओं का समाधान होगा। औद्योगिक सचिव गोरखपुर आएंगे और हर समस्या का समाधान करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed