फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   जनता से सीधा संवाद, थाने में सुनी जाएगी फरियाद: आईजी

जनता से सीधा संवाद, थाने में सुनी जाएगी फरियाद: आईजी

Tue, 02 Oct 2018 10:17 PM IST
अमर उजाला/गाोरख्ापुर
अमर उजाला/गाोरख्ापुर Updated Tue, 02 Oct 2018 10:17 PM IST
विज्ञापन
जनता से सीधा संवाद, थाने में सुनी जाएगी फरियाद: आईजी
गोरखपुर। गोरखपुर जोन के आईजी जय नारायण सिंह ने मंगलवार को कार्यभार संभाल लिया। आईजी ने कहा कि जनता से सीधा संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं का समाधान प्राथमिकता होगी। थानों पर हर पीड़ित की फरियाद सुनी जाए और वहीं पर समाधान हो सके ऐसी व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। फरियादियों को अफसरों के दफ्तर के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे।
विज्ञापन


आईजी ने मीडिया कर्मियों से कहा कि चौपाल लगाकर महिला सिपाहियों की समस्याएं सुनने की व्यवस्था की जाएगी। महिला सिपाहियों को सुविधा के हिसाब से तैनाती देने का विकल्प भी रखा जाएगा। हाल के दिनों में दरोगा, सिपाही की आत्महत्या से संबंधित सवाल पर आईजी ने कहा कि काउंसिलिंग की व्यवस्था बेहतर करेंगे। पुलिस कर्मियों को समय-समय पर छुट्टी दी जाएगी।
विज्ञापन

संतकबीर नगर के एसपी भी रह चुके हैं जय नारायण

आजमगढ़ के रहने वाले जय नारायण सिंह की पढ़ाई वाराणसी से हुई है। 1994 बैच के आईपीएस जय नारायण सिंह संतकबीर नगर के एसपी भी रह चुके हैं। मेरठ, गाजियाबाद, औरैया, मऊ, प्रतापगढ़, नोएडा, सहारनपुर एसएसपी के अलावा लखनऊ के आईजी का कार्यभार भी सम्हाल चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed