{"_id":"5b9d6564867a557f6149cadf","slug":"41537041764-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कल से 43 केंद्रों पर होगी रेलवे भर्ती की ऑनलाइन परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कल से 43 केंद्रों पर होगी रेलवे भर्ती की ऑनलाइन परीक्षा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
Updated Sun, 16 Sep 2018 01:53 AM IST
विज्ञापन
demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर। भारतीय रेलवे में ग्रुप डी लेवल एक की भर्ती के लिए रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) की ओर से आयोजित ऑनलाइन परीक्षा 17 सितंबर से पूर्वोत्तर रेलवे के 43 केंद्रों पर होगी। कुल 62,907 पदों के लिए 14 दिसंबर तक 49 दिन में परीक्षा आयोजित होगी।
पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी संजय यादव ने बताया कि परीक्षा के लिए गोरखपुर में सात, लखनऊ में 23, वाराणसी में नौ, हल्द्वानी में तीन, बरेली में एक केंद्र बनाया गया है। गोरखपुर में इयान डिजिटल जोन नौसड़, बुद्धा इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नालाजी गीडा, इंदिरा ऑनलाइन सेंटर बशारतपुर, केआइपीएम कॉलेज आफ इंजीनियरिंग, एमएसी सेंटर तथा टेक्निकल कैंपस, सर्वोदय ऑनलाइन जगंल सुभान अली परीक्षा केंद्र निर्धारित किए गए हैं। परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने के लिए पर्यवेक्षकों की नियुक्ति कर दी गई है। परीक्षा की कड़ी निगरानी के लिए सुरक्षा बल भी तैनात रहेंगे। परीक्षा में 90 मिनट में 100 प्रश्नों के उत्तर देने होंगे। गलत जवाब पर माइनस मार्किंग भी होगी।