{"_id":"5b75bc4142c7926daf4c4be5","slug":"41534442561-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्लास्टिक और थर्मोकोल की कप-प्लेट भी बंद : सीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्लास्टिक और थर्मोकोल की कप-प्लेट भी बंद : सीएम
अमर उजाला/गाोरख्ापुर
Updated Fri, 17 Aug 2018 02:29 AM IST
विज्ञापन
yogi aadityanath
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्लास्टिक और थर्मोकोल की कप-प्लेट और गिलास पर प्रतिबंध लगाने का एलान किया। कहा कि पर्यावरण और सृष्टि की रक्षा के लिए सभी प्रदेशवासी प्लास्टिक और थर्मोकोल से बनी अन्य वस्तुओं को इस्तेमाल न करें।
बृहस्पतिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कुसम्ही जंगल स्थित विनोद वन में हरिशंकरी, पंचवटी, पीपल, बरगद और पाकड़ के पौधे लगाए। इस दौरान उन्होंने कहा कि हमें सृष्टि को बचाना है तो प्लास्टिक मुक्त वातावरण देना होगा। पर्यावरण की रक्षा हम सभी लोगों के जीवन का मंत्र बने, इस लिए प्लास्टिक, थर्मोकोल के कप-प्लेट, गिलास का प्रयोग बंद करना होगा।
तभी सृष्टि के बचाने का संकल्प पूरा हो सकेगा। प्रदेश सरकार ने पर्यावरण की सुरक्षा के लिए वृहद अभियान शुरू किया है। बृहस्पतिवार से प्लास्टिक, थर्मोकोल के कप, प्लेट, गिलास और अन्य वस्तुओं को प्रतिबंधित कर दिया गया है।