{"_id":"5b620c684f1c1bee748b7474","slug":"41533152360-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सफाई में अव्वल गांव को मिलेंगे एक करोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सफाई में अव्वल गांव को मिलेंगे एक करोड़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
Updated Thu, 02 Aug 2018 01:15 AM IST
विज्ञापन
rupee
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर। डीएम के. विजयेंद्र पांडियन ने बुधवार को चरगावां ब्लाक में विशेष स्वच्छता कार्यक्रम और जागरूकता रैली का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने घोषणा की कि जिले के सबसे साफ-सुथरे तीन शीर्ष गांव को क्रमश: एक करोड़, 75 और 50 लाख रुपये पुरस्कार स्वरूप गांव के विकास के लिए दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि गांव से ही देश की पहचान है। गांवों में स्वच्छता और विकास होगा तो देश भी प्रगति करेगा।
न्होंने कहा कि गांव में लोगों को सफ ाई के लिए कड़ी मेहनत करनी होगी ताकि स्वच्छता सर्वेक्षण में अपने जनपद एवं प्रदेश को उच्च स्थान दिलाया जा सके। डीएम ने कहा कि हमें अपनी आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छता का उपहार विरासत में देना है न कि गंदगी का। उन्होंने पंचायतीराज महकमे समेत संबंधित विभागों के अफसरों को निर्देश दिया कि गांवों में पानी निकासी की उचित व्यवस्था हो।
सफ ाई रहे और तालाब भी साफ रहे। इस दौरान सीडीओ अनुज सिंह ने कहा कि सफ ाई के लिए सभी को जागरूक करना जरूरी है। चरगावां ब्लाक शहर के सबसे पास का ब्लाक है इसलिए यहां ज्यादा मेहनत की जरूरत है। कार्यक्रम में डीडीओ बब्बन उपाध्याय, डीपीआरओ हिमांशु शेखर और बीडीओ मीनू सिंह समेत कई अफसर मौजूद रहे।