फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   गोरखपुर यूनिवर्सिटी में प्रवेश

गोरखपुर यूनिवर्सिटी में प्रवेश

Thu, 02 Aug 2018 01:05 AM IST
Updated Thu, 02 Aug 2018 01:05 AM IST
विज्ञापन
गोरखपुर यूनिवर्सिटी में प्रवेश
दूसरे चरण में च्वाइस लॉक करने वालों को कॉलेज आवंटित
विज्ञापन

संयुक्त स्नातक प्रवेश प्रक्रिया : चार अगस्त तक होगा प्रवेश
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। गोरखपुर यूनिवर्सिटी की संयुक्त स्नातक प्रवेश प्रक्रिया के तहत 30 और 31 जुलाई को दूसरे चरण में च्वाइस लॉक करने वाले विद्यार्थियों को कॉलेजों का आवंटन कर दिया गया। अभ्यर्थी अपना अलॉटमेंट लेटर प्रवेश की वेबसाइट से डाउनलोड कर संबंधित महाविद्यालयों में चार अगस्त तक प्रवेश ले सकते हैं।
संयुक्त स्नातक प्रवेश के समन्वयक प्रो सुधीर कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि बीएससी कृषि में प्रवेश के इच्छुक ऐसे अभ्यर्थी जिन्होंने अभी तक चॉइस लॉक प्रक्रिया में हिस्सा नहीं लिया है या जिन्हें प्रथम चरण कोई कॉलेज आवंटित नहीं हुआ था उन्हें दूसरे चरण में अवसर दिया गया है। ऐसे अभ्यर्थी 2 तथा 3 अगस्त को सुबह 10 बजे तक चॉइस लॉक कर सकते हैं । इसके बाद उन्हें कॉलेजों का आवंटन कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


सैद्धांतिक कक्षाएं आज से
गोरखपुर। गोरखपुर यूनिवर्सिटी इलेक्ट्रानिक्स में एमएससी प्रथम सेमेस्टर की सैद्घांतिक कक्षाएं दो अगस्त से पुरानी समय सारिणी के अनुसार चलेंगी। यह जानकारी विभागाध्यक्ष मनीष मिश्र ने दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


यूनिवर्सिटी में वर्ल्ड स्काउट डे मनाया गया
गोरखपुर। गोरखपुर यूनिवर्सिटी में बुधवार को रोवर्स एवं रेंजर्स की ओर से वर्ल्ड स्काउट डे मनाया गया। सभी रोवर्स एवं रेंजर्स ने समाज सेवा का संकल्प लिया। इस दौरान ‘फ्री बीइंग मी’ कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। संयोजक प्रो विनय कुमार सिंह ने कहा कि वर्ल्ड स्कार्फ डे मित्रता को बढ़वा देने और सामाजिक संबंधों को मजबूत करने के लिए मनाया जाता है। रोवर्स एवं रेंजर्स से कहा कि वे लोगों के बीच जाएं, उनकी आवश्यकताओं को समझें और सहयोग करें। इस दौरान जिला प्रशिक्षण आयुक्त अजय कुमार सिंह, जिला संगठन आयुक्त राकेश सैनी, रवींद्र कौर, सूरज चंद गौतम, रोहित सैनी आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed