{"_id":"5b60c0414f1c1bb8538b65f9","slug":"41533067329-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्री गोरक्षनाथ संस्कृत विद्यापीठ में होगी योग की पढ़ाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्री गोरक्षनाथ संस्कृत विद्यापीठ में होगी योग की पढ़ाई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
Updated Wed, 01 Aug 2018 01:57 AM IST
विज्ञापन
yoga for pregnant women
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर। श्री गोरक्षनाथ संस्कृत विद्यापीठ स्नातकोत्तर महाविद्यालय, गोरखनाथ मंदिर में अब योग की भी पढ़ाई होगी। इसी सत्र से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा इन योग, डिप्लोमा इन योग, सर्टिफिकेट कोर्स इन योग तथा योग में जागरूकता कार्यक्रम के लिए सर्टिफिकेट कोर्स की कक्षाएं चलेंगी। राजर्षि टंडन मुक्त यूनिवर्सिटी, इलाहाबाद ने कोर्स शुरू करने के लिए मान्यता दे दी है।
विद्यापीठ के प्राचार्य डॉ अरविंद कुमार चतुर्वेदी ने बताया कि सभी कोर्स व्यावसायिक हैं। पाठ्यक्रमों के संचालन के लिए यूनिवर्सिटी ने विद्यापीठ के प्रवक्ता बृजेश मणि मिश्र को समन्वयक नियुक्त किया है। प्राचार्य ने बताया कि कोशिश की जाएगी कि योग की कक्षाएं नियमित रूप से सुबह व शाम चलें। जिससे नौकरीपेशा और दूसरी संस्थाओं में अध्ययन करने वाले लोग भी इसका लाभ उठा सकें। पाठ्यक्रम के विस्तृत जानकारी के लिए प्रवेशार्थी महाविद्यालय में संपर्क कर सकते हैं।