फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   जूडो चैंपियनशिप में विजय को स्वर्ण पदक

जूडो चैंपियनशिप में विजय को स्वर्ण पदक

Tue, 24 Apr 2018 12:44 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर। Updated Tue, 24 Apr 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
जूडो चैंपियनशिप में विजय को स्वर्ण पदक
विजय ने गोल्ड मेडल जीता।
गोरखपुर। नेपाल के ललितपुर में आयोजित 8वीं दक्षिण एशियाई जूडो चैंपियनशिप में गोरखपुर यूनिवर्सिटी से संबद्ध गुरुकुल पीजी कॉलेज बड़हलगंज के छात्र विजय कुमार यादव ने स्वर्ण पदक जीतकर देश का नाम रोशन किया है। 20-22 अप्रैल तक हुई प्रतियोगिता में बीए तृतीय वर्ष के छात्र विजय ने 60 किलोग्राम भारवर्ग में यह उपलब्धि हासिल की है। उनके शानदार प्रदर्शन से गदगद यूनिवर्सिटी प्रशासन ने उन्हें 40 हजार रुपये नकद पुरस्कार समेत सम्मान पत्र देने का एलान किया है।
विज्ञापन


इससे पहले भी इसी वर्ष विजय अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालय जूडो प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक, भारत की सीनियर जूडो प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक और सर्वश्रेष्ठ जूडो खिलाड़ी बनकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा चुके हैं। उनकी इसी प्रदर्शन के आधार पर खेल मंत्रालय ने उन्हें ओलंपिक, एशियाई और अन्य अंतरराष्ट्रीय जूडो प्रतियोगिताओं में भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए चुना है।
विज्ञापन


सीनियर वर्ग की अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में गोरखपुर यूनिवर्सिटी के किसी छात्र द्वारा जीता गया यह पहला स्वर्ण पदक है। वाराणसी के मऊवरिया सुलेमापुर गांव के किसान दशरथ यादव के बेटे विजय ने फाइनल में श्रीलंका के मिलिंग सेनेवर्धने को हराकर स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया। विजय ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता के साथ कोच को दिया है। वह पांच भाई-बहनों में तीसरे नंबर पर हैं। विजय की इस उपलब्धि पर कुलपति प्रो. विजय कृष्ण सिंह, क्रीड़ा परिषद के अध्यक्ष प्रो. हिमांशु चतुर्वेदी, उपाध्यक्ष प्रो. सुधीर कुमार श्रीवास्तव, प्रो. विनोद कुमार सिंह, कोषाध्यक्ष प्रो. उमा श्रीवास्तव, सचिव डॉ. विजय चहल, संयुक्त सचिव डॉ. राजवीर सिंह ने बधाई और शुभकामनाएं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed