फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   छात्रवृति को लेकर सड़क पर उतरे छात्र

छात्रवृति को लेकर सड़क पर उतरे छात्र

Fri, 13 Apr 2018 01:49 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर। Updated Fri, 13 Apr 2018 01:49 AM IST
विज्ञापन
छात्रवृति को लेकर सड़क पर उतरे छात्र
सपा ने छात्रवृति को लेकर प्रदर्शन किया।
गोरखपुर। छात्रवृत्ति का समय से भुगतान नहीं किए जाने से नाराज विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों के विद्यार्थियों ने बृहस्पतिवार को समाज कल्याण अधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन किया और ज्ञापन सौंपा। इस दौरान गोरखपुर विश्वविद्यालय, एमएमएमयूटी, डीवीएनपीजी समेत विभिन्न आईटीआई कॉलेज के छात्र मौजूद रहे। छात्रों का कहना था कि हर वर्ष छात्रवृत्ति के भुगतान में जिम्मेदारों की ओर से बेवजह देर की जाती है। सही जानकारी नहीं मिलने से विद्यार्थियों को संस्थान से लेकर समाज कल्याण अधिकारी कार्यालय का चक्कर लगाने के लिए मजबूर होना पड़ता है।
विज्ञापन

मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के छात्रों का कहना था कि ओबीसी कैटेगरी के विद्यार्थियों को अभी तक छात्रवृत्ति नहीं मिल सकी है। ज्ञापन देने वालों में अंबिका, समय, भुपेंद्र गुप्ता आदि शामिल थे।
विज्ञापन

एबीवीपी ने दिया धरना

विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति के भुगतान की मांग लेकर एबीवीपी की महानगर इकाई के नेतृत्व में विद्यार्थियों ने समाज कल्याण अधिकारी कार्यालय पर धरना दिया और प्रशासन विरोधी नारे लगाए। महानगर संगठन मंत्री राघवेंद्र ने कहा कि प्रत्येक वर्ष शासन और विभाग की लापरवाही के कारण विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति नहीं मिल पाती है। महानगर मंत्री नवनीत शर्मा ने कहा कि कई विद्यार्थी इसी के भरोसे पढ़ाई करते हैं ऐसे में सरकार को इस विषय पर विशेष रूप से ध्यान देना चाहिए। अंशुमान पाठक, अनिल दुबे, आदित्य द्विवेदी, कृष्णकांत सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सपा छात्रसभा ने निकाला जुलूस

सपा छात्रसभा ने जिला अध्यक्ष गवीश दुबे के नेतृत्व में गोरखपुर विश्वविद्यालय के मेन गेट से कमिश्नर कार्यालय तक जुलूस निकालकर विरोध जताया। उन्होंने कहा कि अगर छात्रवृत्ति से जुड़ी अड़चनों को जल्द दूर नही किया गया तो प्रदर्शन का दायरा बढ़ाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed