{"_id":"5a4d1ece4f1c1bd1408b48fa","slug":"41515003598-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"झोपड़ी में लगी आग, जिंदा जला युवक","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
झोपड़ी में लगी आग, जिंदा जला युवक
Thu, 04 Jan 2018 12:05 AM IST
basti
basti
Updated Thu, 04 Jan 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
राम बिहारी (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
Link Copied
महराजगंज(बस्ती)।दुबौलिया थाना क्षेत्र के माझा किताअव्वल गांव में मंगलवार रात झोपड़ी में आग लग गई। इससे झोपड़ी में सो रहे युवक की जिंदा जलने से मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं पीड़ित परिवार के लोगाें का रो-रोकर बुरा हाल है। माझा किताअव्वल निवासी लाते का 22 वर्षीय पुत्र राम बिहारी मंगलवार रात खाना खाकर अपनी झोपड़ी में सोया हुआ था। परिवार के बाकी लोग दूसरी झोपड़ी में सोए थे। देर रात करीब 11 बजे जिस झोपड़ी में राम बिहारी सोए थे, उस झोपड़ी में आ लग गई। पिता लाते ने बताया कि झोपड़ी में लगी आग का पता चलते ही परिवार के लोगों आग बुुझाने की कोशिश की, लेकिन कामयाबी नहीं मिली। इस आग में बेटे की जलकर मौत हो गई। गांव के लोगों के अनुसार, जिस झोपड़ी राम बिहारी सोया हुआ था, इसी में परिवार के लोग खाना पकाते थे। बाकी सदस्यों में उसकी मां और भाई आदि बगल की झोपड़ी में सोए थे। चर्चा है कि चूल्हे की राख में दबी चिंगारी से आग लगी होगी। प्रभारी थानाध्यक्ष एसके श्रीवास्तव ने बताया कि आग के कारणों में छानबीन की जा रही है।शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।