फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   अंबेडकर की मूर्ति के पास पुआल जलाने पर हंगामा

अंबेडकर की मूर्ति के पास पुआल जलाने पर हंगामा

Thu, 21 Dec 2017 08:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Thu, 21 Dec 2017 08:46 PM IST
विज्ञापन
अंबेडकर की मूर्ति के पास पुआल जलाने पर हंगामा
अंबेडकर प्रतिमा के पास जलाया गया पुआल। - फोटो : Amar Ujala
बांसगांव थाना क्षेत्र के दड़वा चतुर गांव में डॉ भीमराव अंबेडकर की मूर्ति के पास पुआल जलाने पर विवाद हो गया। ग्रामीण आग लगाने की कोशिश किए जाने का आरोप लगाते हुए मूर्ति के पास धरने पर बैठ गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में लेकर ग्रामीणों को शांत कराया।
विज्ञापन


हरनही प्रतिनिधि के मुताबिक दड़व चातुर गांव स्थित तालाब के पास अंबेडकर की मूर्ति है। आरोप है कि गांव के ही अजय राय और उमेश राय ने मूर्ति के सामने पुआल रखकर आग लगा दिया और मूर्ति तोड़ने की भी कोशिश की। सूचना पाते ही दलित बस्ती के लोग वहां पहुंच गए और आग बुझाकर धरने पर बैठ गए। एक ग्रामीण ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन


आरोपी अजय व उमेश का कहना है कि ताल की जमीन हमारी है। यहां अंबेडकर की मूर्ति लगवाई गई थी। हरिजन बस्ती के लोग मूर्ति को माध्यम बनाकर जमीन कब्जा करना चाहते हैं। हम लोग मूर्ति की साफ.-सफाई कर रहे थे। इसी बीच आए हरिजन बस्ती के लोगों ने खुद ही आग लगाई और हमें फंसा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। दोषियों पर कार्रवाई होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed