{"_id":"5a26dce84f1c1bc9678c0124","slug":"41512496360-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"72 गांवों के किसानों को नोटिस जारी, आने लगी आपति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
72 गांवों के किसानों को नोटिस जारी, आने लगी आपति
Updated Tue, 05 Dec 2017 11:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवरिया। बरौनी(बिहार) से देवरिया के बैतालपुर तेल डिपो तक बिछने वाली अंडर ग्राउंड तेल पाइप लाइन के लिए जिले 72 गांवों के किसानों को नोटिस जारी हुआ है। अभी तक दस से अधिक किसानों ने आपत्तियां दर्ज कराईं हैं। बरौनी से बैतालपुर तक अंडरग्राउंड तेल सप्लाई के लिए पाइप लाइन बिछाई जानी है। इससे पेट्रोल, डीजल और केरोसिन की आपूर्ति होगी। इसमें भाटपाररानी, सलेमपुर और देवरिया सदर तहसील के 80 गांवों के किसानों की जमीन पड़ रही है। गजट की कार्रवाई पूरी कर 72 गांव के किसानों को नोटिस जारी किया गया है। इसमें कहा गया है कि पाइप लाइन के लिए आपकी जमीन चिह्नित कर ली गई है। इसमें किसी भी प्रकार का निर्माण करना कानूनी रूप से गलत होगा। नोटिस मिलने के बाद किसान आपत्ति उप भूमि अध्याप्त कार्यालय में दर्ज कराना शुरू कर दिया है। चिह्नित जमीन में कई किसानों के निर्माण हैं और मोबाइल टॉवर भी लगे हैं। किसानों ने इसका हवाला देते हुए आपत्ति दर्ज कराई है। इस परियोजना में भटनी-हथुआ रेल परियोजना से प्रभावित गांव भी आ रहे हैं। भूमि बचाव किसान संघर्ष समिति के नेता त्रिगुणानंद मिश्र का कहना है कि अंडरग्राउंड तेल पाइप लाइन बिछेनी है। तेनुआ गांव में थोड़ी दिक्कत थी। विभागीय अफसरों से वार्ता के बाद इसका समाधान हो गया। रुद्रपुर एसडीएम/उप भूमि अध्याप्त अधिकारी रामविलास राम ने बताया कि किसानों की आपत्तियां आ रहीं हैं। बाकी गांवों के किसानों को नोटिस देने की प्रक्रिया चल रही है।
विज्ञापन