{"_id":"59d79e7c4f1c1b6f548b604f","slug":"41507303036-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धूमधाम से मना पूर्वांचल बैंक का स्थापना दिवस समारोह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धूमधाम से मना पूर्वांचल बैंक का स्थापना दिवस समारोह
Updated Fri, 06 Oct 2017 08:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गोरखपुर।
पूर्वांचल बैंक का स्थापना दिवस समारोह शुक्रवार को धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर आयोजित सांस्कृतिक संध्या में बैंककर्मियों और उनके पाल्यों ने अपनी प्रस्तुतियों से ऐसी छटा बिखेरी कि देर रात तक नृत्य, संगीत एवं भोजपुरी गीतों से मंत्रमुग्ध होते हुए लोग उसके संगम में डुबकी लगाते रहे। इस दौरान बेहतर प्रस्तुति देने वालों को पुरस्कृत भी किया गया।
शुक्रवार को गोरखपुर क्लब में आयोजित कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि कमिश्नर अनिल कुमार और बैंक अध्यक्ष एके सिन्हा ने मां शारदा के चित्र पर माल्यार्पण एवं गणेश वंदना कर दीप जलाकर किया। शशांक मणि त्रिपाठी का भजन, शिप्रा दयाल के देवी गीत व निवेदिता बक्शी सुपुत्री अनूप बक्शी के नृत्य के साथ धीरेंद्र कुमार श्रीवास्तव के गीत ‘जो तुमको हो पसंद’ ने लोगों की खूब तालियां बटोरीं। अतुल कुमार प्रधान व उनकी पत्नी के युगल गीत ‘सोखियाें में घोली जाए’ को सराहा गया। आयुषी उपाध्याय, अजय किशोर उपाध्याय, विभा शुक्ला के गीत एवं बलिया से पधारीं अनवेषा सिंह, अदिति श्रीवास्तव के नृत्य कला से पंडाल भावविभोर हो उठा। बलिया के हरिशंकर राय के भोजपुरी गीत ने गंगा जमुनी संस्कृति व पूरब की माटी का अहसास कराया। यादवेंद्र सिंह, अशोक कुमार, नजमुल हक, रमेश सिंह, विनय शुक्ला ने गीतों की प्रस्तुति दी। कोरियोग्राफर जगदीश सर्राफ की प्रस्तुति पर भी खूब तालियां बजीं। बैंक अध्यक्ष एके सिन्हा के अलावा महाप्रबंधक ओपी सिंह, विपुल कुमार अग्रवाल व पीके दत्ता ने विभिन्न कार्यक्रमों के विजेताओं को पुरस्कृत किया। इस दौरान संजय श्रीवास्तव, वेद प्रकाश श्रीवास्तव, डीके जखमोला, जुबेर अहमद, आरके शर्मा, बृजमोहिनी द्विवेदी, वंशगोपाल प्रसाद मिश्रा, रमेश प्रसाद सिंह, अरविंद कुमार श्रीवास्तव तथा विनय शुक्ल आदि मौजूद रहे।