{"_id":"59c9690c4f1c1bec538b46d3","slug":"41506371852-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशोरी और दोस्त की तलाश में जुटे रहे गोताखोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किशोरी और दोस्त की तलाश में जुटे रहे गोताखोर
Updated Tue, 26 Sep 2017 02:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बड़हलगंज।
बड़हलगंज पुल से दोस्त के साथ सरयू नदी में छलांग लगाने वाली किशोरी की तलाश दूसरे दिन भी जारी रही, लेकिन गोताखोरों को सफलता नहीं मिली। सोमवार को दोनों के घर वाले भी स्टीमर से बरहज तक खोजबीन में जुटे रहे। युवक की भी पहचान हो गई है।
मऊ के कृष्ण विहार कॉलोनी निवासी अशोक सिंह की छोटी बेटी तनू उर्फ रीना नवीं की छात्रा है। रविवार की सुबह नौ बजे वह स्कूटर लेकर घर से निकली थी। वह मऊ के मनिक शाहपुर निवासी किशोर मोहम्मद यूसुफ के साथ बड़हलगंज पुल पर पहुंची। दोनों ने पुल पर स्कूटर खड़ी कर आपस में बात की और फिर एक साथ सरयू नदी में कूद गए। सोमवार की सुबह दोनों के घर वाले बड़हलगंज थाने पहुंचे। चौकी इंचार्ज मनोज राय उनको साथ लेकर स्टीमर से बड़हलगंज से बरहज तक दोनों को तलाशते रहे पर किसी का पता नहीं चला।