{"_id":"59b2eb034f1c1bfc7f8b5308","slug":"41504897795-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महराजगंज में टैंकर और कार की टक्कर में आठ की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महराजगंज में टैंकर और कार की टक्कर में आठ की मौत
Updated Sat, 09 Sep 2017 12:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महराजगंज। शुक्रवार को गोरखपुर-सोनौली हाईवे पर देवपुर चौराहे के पास टैंकर और कार की भीषण टक्कर में कार में सवार चालक समेत आठ लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में सात नेपाल के बताए जा रहे हैं। मृतकों में एक चार साल और एक डेढ़ साल का बच्चा भी शामिल है। हादसे के बाद फरार हुए टैंकर चालक को पुलिस ने देवपुर गांव मेें पकड़ लिया।
शुक्रवार को दोपहर करीब 2 बजे हाईवे स्थित देवपुर चौराहे के पास गोरखपुर से आ रही इंडिगो कार सोनौली और गोरखपुर जा रहे टैंकर की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबर्दस्त थी कि कार के परखचे उड़ गए और कार में सवार सभी 8 लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मरने वालों में जुगौली कोतवाली सोनौली निवासी 24 वर्षीय कार चालक अब्दुल हाफिज के अलावा नेपाल के रूपनदेही जिले के ठेठेरियहवां निवासी दुक्खी(31) पुत्र चिनक व उमेश चौधरी (24) पुत्र प्रेम चौधरी शामिल हैं। समाचार लिखे जाने तक अन्य मृतकों की पहचान नहीं हो सकी थी। घटना की जानकारी होने पर दुक्खी की पत्नी इंद्रकला नेपाल से पुरंदरपुर थाने पहुंचीं। शव की पहचान कर उन्होंने बताया कि ये लोग लद्दाख से आ रहे थे। हादसे के बाद फरार टैंकर चालक श्यामलाल को देवपुर गांव से पकड़ा तो वह नशे में धुत मिला। वह देवरिया जिले के कालावन, गौरीबाजार का रहने वाला है। घटना की जानकारी होने पर एसडीएम नौतनवां पीपी अंगोर, सीओ फरेंदा रामपाल, सीओ नौतनवां एसके रवि, एसओ पुरंदरपुर गिरिजेश उपाध्याय, एसओ फरेंदा बृजनंदन सिंह, एसओ कोल्हुई सत्येंद्र सिंह घटनास्थल पर पहुंचे। सीओ फरेंदा रामपाल ने बताया कि शवों को शिनाख्त के लिए पुरंदरपुर थाने में रखा गया है। पहचान होने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा। टैंकर चालक को हिरासत में ले लिया गया है।