{"_id":"59a433374f1c1ba5018b4570","slug":"41503933239-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर यूनिवर्सिटी में बजा चुनावी बिगुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर यूनिवर्सिटी में बजा चुनावी बिगुल
Updated Mon, 28 Aug 2017 08:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गोरखपुर।
गोरखपुर यूनिवर्सिटी के छात्रसंघ चुनाव को लेकर सरगर्मियां तेज हो गई हैं। सोमवार को कुलपति प्रो. वीके सिंह की अध्यक्षता में सभी विभागों ने डीन, कुलसचिव और वित्त अधिकारी की एक शीर्ष समिति की बैठक हुई। समिति ने कामर्स विभाग के शिक्षक प्रो. संजय बैजल को चुनाव अधिकारी नामित किया, साथ ही कहा गया कि जिला प्रशासन के साथ परामर्श करके महीने के आखिर तक छात्रसंघ चुनाव की तिथि घोषित किया जाएगा।
बता दें, पिछले वर्ष सकुशल चुनाव संपन्न कराने वाले प्रो. बैजल को ये जिम्मेदारी दोबारा सौंपी गई है। समिति ने कहा है कि बाढ़ की व्यस्तता से प्रशासनिक अफसरों के खाली होते ही चुनाव को लेकर प्रशासन से सलाह ली जाएगी। वहीं यूनिवर्सिटी प्रशासन के निर्णय के बाद से छात्रनेताओं में खुशी का माहौल है। सोमवार शाम छात्रनेताओं ने एक दूसरे का मुंह मीठा कराकर बधाई दी।
कुलपति ने जूस पिलाकर खत्म कराया अनशन
गोरखपुर यूनिवर्सिटी के एडी बिल्डिंग पर चल रहा छात्रनेताओं का अनशन सोमवार को कुलपति प्रो. वीके सिंह ने जूस पिलाकर खत्म कराया। छात्रनेता पिछले तीन दिनों से छात्रसंघ चुनाव की तिथि घोषित किए जाने की मांग को लेकर भूख हड़ताल कर रहे थे। प्रदर्शन करने वालों में अन्नु प्रसाद, शिव शंकर गौड़, भास्कर चौधरी, पवन कुमार,़ अमित कुमार गुप्ता, अभिषेक कुमार यादव, राकेश यादव आदि शामिल थे।