फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   40 minuts rain in gorakhpur

प्री मानसून में ही डूबा आधा शहर

Wed, 21 Jun 2017 09:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Wed, 21 Jun 2017 09:51 PM IST
विज्ञापन
40 minuts rain in gorakhpur
बारिश से शहर के कई इलाकों में जलभराव हो गया। - फोटो : Amar Ujala
प्री मानसून की 40 मिनट की बारिश से ही बुधवार को करीब दो घंटे तक आधे शहर की सड़कों पर जलभराव हो गया तो शाम तक नालियाें से निकला कीचड़ जमा रहा। डीएम के आवास से लेकर कलेक्ट्रेट, आरटीओ, मंडी परिषद समेत कई सरकारी दफ्तरों के परिसर में भी डेढ़ से दो फुट तक पानी लग गया। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक गुरुवार से गोरखपुर समेत पूरे पूर्वांचल में मानसून दस्तक दे देगा। ऐसे में जब थोड़ी सी बारिश में शहर का यह हाल हो जा रहा है तो मानसूनी बारिश में जलभराव से निपटने के इंतजामियों के वादे कितने देर तक ठहरेंगे यह बताने की जरूरत नहीं है। 
विज्ञापन


मंगलवार की देर रात हुई करीब आधे घंटे की बारिश से हुआ जलभराव तो सुबह तक खत्म हो गया मगर बुधवार की दोपहर करीब 12 बजे अचानक बादल घिर गए और झमाझम बारिश शुरू हो गई। करीब 40 मिनट बाद जब बारिश थमी तो शहर के कई पाश इलाकों से लेकर निचले इलाकों तक जलभराव हो गया। बारिश के बाद अचानक जब लोग सड़कों उतरे तो हरि ओम नगर, विजय चौराहा, गणेश चौक, कचहरी चौराहा, रेती चौक, असुरन समेत दर्जन भर से अधिक मार्गों पर जाम लग गया। ऐसे में लोगों को जलभराव के साथ ही जाम की भी दोहरी परेशानी झेलनी पड़ी। तीन बजे तक किसी तरह जलभराव समाप्त हुआ तो नालियों से निकला कचड़ा सड़कों पर फैल गया जिसपर फिसलकर कई लोग घायल भी हुए।
विज्ञापन

महेवा मंडी में व्यापारियों की बढ़ी सांसत   

गोरखपुर। सफाई के मद में हर माह 60 लाख खर्च करने के बाद भी महेवा मंडी के व्यापारियों की दिक्कतें कम नहीं हो रही हैं। बुधवार को भी थोड़ी सी बारिश में पूरी मंडी घुटने भर पानी के साथ ही कीचड़ से भर गई। तमाम व्यापारियों की दुकानों में पानी घुस गया जिससे उन्हें काफी नुकसान झेलना पड़ा। यही हाल साहब गंज मंडी का भी रहा। वहां भी घंटों जलभराव से व्यापार प्रभावित रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुर्सियां, फाइलें लेकर दौड़ते रहे कर्मचारी

गोरखपुर। कलेक्ट्रेट के भू-लेख विभाग, अभिलेखागार, एडीएम दफ्तर समेत कई विभागों के साथ ही आरटीओ आदि विभागों के कर्मचारी छतों से गिर रहे पानी से फाइल, कंप्यूटर आदि को बचाने को जूझते रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed