{"_id":"0e8fee41f30def24c6ea9aa57d502aa2","slug":"40-condidate-take-gunner-in-block-pramukh-election-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्लॉक प्रमुख चुनाव में 40 लोगों ने गनर लिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्लॉक प्रमुख चुनाव में 40 लोगों ने गनर लिया
गोरखपुर। अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 07 Feb 2016 01:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्लॉक प्रमुख चुनाव में उम्मीदवारों के साथ ही 40 लोगों ने गनर लिया है। मतदान से पहले अपहरण का अंदेशा जताने के साथ ही इन लोगों ने जान को खतरा बताते हुए अधिकारियों को प्रार्थना पत्र दिया था। रविवार को मतदान प्रक्रिया पूरी होने तक पुलिस लाइंस से भेजे गए सिपाही ब्लॉक प्रमुख उम्मीदवार के साथ ही क्षेत्र पंचायत सदस्यों की सुरक्षा करेंगे।
रविवार को होने वाले ब्लॉक प्रमुख चुनाव में जिले के पिपरौली, बांसगांव सीट पर कब्जा जमाने के लिए सपा नेताओं ने पूरी ताकत लगा दी है। विपक्ष में चुनाव लड़ रहे प्रत्याशियों के साथ ही क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने अपहरण की आशंका जताने के साथ ही जान को खतरा बताया है। ऐहतियात के तौर पर पुलिस अफसरों ने ऐसेे 40 लोगों की सुरक्षा में सिपाहियों की डयूटी लगाई है। मतदान के समय ब्लॉक मुख्यालय पर बवाल न हो इससे बचने के लिए स्थानीय एसओ के साथ ही आसपास के थानाक्षेत्रों से फोर्स संवेदनशील ब्लॉकों पर लगाई गई है।
एसएसपी अनंत देव ने बताया कि गड़बड़ी करने वाले लोगों पर सख्त कार्रवाई का निर्देश सभी थानेदारों को दिया है। जिन ब्लॉकों में चुनाव होना है वहां सीओ को सुरक्षा-व्यवस्था प्रभारी बनाया गया है।