फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   38 Years Old Woman Died After Eight hours of assault in Basti UP

दुष्कर्म के आठ घंटे बाद महिला की मौत, रात में अर्धनग्न हालत में बेहोश मिली थी

Sun, 23 Jun 2019 07:03 PM IST
राजेश सैनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, बस्ती
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, बस्ती Published by: राजेश सैनी Updated Sun, 23 Jun 2019 07:03 PM IST
सार

- रविवार की सुबह हालत बिगड़ने पर अस्पताल ले जाते वक्त हुई मौत
- आरोपी के घर पहुंची पुलिस,शराब व अन्य सामान बरामद
- आईजी व एसपी भी पहुंचे गए, फॉरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य
 

विज्ञापन
38 Years Old Woman Died After Eight hours of assault in Basti UP
Rape Victim - फोटो : Amar Ujala Graphics

विस्तार

बस्ती के कलवारी क्षेत्र की 38 वर्षीय महिला से शनिवार रात दुष्कर्म किया गया। रात साढ़े नौ बजे बेहोशी की हालत में मिलने पर परिवार के लोग रात बीतने का इंतजार करने लगे। लोकलाज में बिना पुलिस को सूचित किए सुबह ओपेक अस्पताल कैली ले गए, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। परिवार वालों ने शव घर ले जाने के बाद रविवार दोपहर पुलिस को जानकारी दी। गांव में आईजी, एसपी, एएसपी सहित तमाम पुलिस अधिकारी पहुंच गए। आरोपी फरार बताया जा रहा है। आरोपी के घर की पुलिस ने तलाशी ली तो उसके कमरे से शराब व अन्य आपत्तिजनक समान बरामद किया गया है।

विज्ञापन


पीड़िता के परिवार के लोग बताते हैं कि वह घर से शौच के लिए अकेले निकली थी। होश आने पर आपबीती बताई। रेप पीड़िता की मौत की खबर मिलते ही पुलिस को मानो सांप सूंघ गया हो। आईजी रेंज आशुतोष कुमार, एसपी पंकज कुमार, एएसपी पंकज, सीओ कलवारी अनिल कुमार सिंह के साथ थानाध्यक्ष जेपी दूबे, थानाध्यक्ष महिला शीला यादव फोर्स के साथ गांव में पहुंच गए और शव को कब्जे में ले लिया। फॉरेंसिक टीम भी घटनास्थल पर पहुंची और साक्ष्य जुटाए। आईजी ने बताया कि आरोपी पीड़िता के गांव का 55 वर्षीय जोखन चौधरी है। उसकी गिरफ्तारी के लिए छह टीमों को लगाया गया है।
विज्ञापन


शरीर पर मिले संघर्ष के निशान
55 वर्षीय शख्स से आबरू बचाने की जद्दोजहद करते हुए पीड़िता बेहोश हुई। उसके शरीर और घटनास्थल पर भी मिले निशान देखकर लोगों को तनिक भी संदेह नहीं रह गया कि उसके साथ जबरदस्ती की गई थी। जिस कमरे में जबरन महिला को ले जाया गया, वहां भी जोर-जबदस्ती के निशान मिले हैं। टूटी चुड़ियां, चप्पल, हेयरबैंड व अन्य सामान के साथ कंडोम भी बरामद होने की बात सामने आई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed