फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   334 take part in B.ed. counseling

 बीएड काउंसिलिंग में 334 ने कराया डाक्यूमेंट सत्यापन

Mon, 06 Jun 2016 09:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Mon, 06 Jun 2016 09:37 PM IST
विज्ञापन
334 take part in B.ed. counseling
बीएड काउन्सिलिंग के लिए प्रमाण पत्रों की जांच कराते छात्र-छात्राए। - फोटो : rajesh kumar
गोरखपुर यूनिवर्सिटी से जुड़े महाविद्यालयों की बीएड सीटों को लेकर बनी उहापोह की स्थिति के बीच काउंसिलिंग सोमवार से शुरू हो गई। यूनिवर्सिटी के दो केंद्रों पर हुई काउंसिलिंग में पहले दिन कुल 334 अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया। फीस जमा करने के बाद सभी अभ्यर्थियों को लखनऊ यूनिवर्सिटी की ओर से ओटीपी (वन टाइम पासवर्ड) दे दिया गया है, जिसके जरिए वे कहीं से भी इंटरनेट का इस्तेमाल कर कॉलेज लॉक कर सकेंगे।
विज्ञापन


यूनिवर्सिटी के दो स्थानों मैनेजमेंट भवन और संवाद भवन को काउंसिलिंग केंद्र बनाया गया है। तय समय पर काउंसिलिंग शुरू हुई। लखनऊ यूनिवर्सिटी में बने मुख्य सेंटर से लिंक मिलते ही अभ्यर्थियों के प्रमाण पत्रों का ऑनलाइन सत्यापन किया गया। इसके बाद अभ्यर्थियों ने फीस जमा की। फीस जमा करते ही उनके मोबाइल फोन पर ओटीपी आने लगा, जिसकी मदद से वे कॉलेज चयन कर सकेंगे।
विज्ञापन


मैनेजमेंट भवन में काउंसिलिंग की प्रभारी डॉ. सुषमा पांडेय ने बताया कि सोमवार को कुल 186 अभ्यर्थियों ने काउंसिलिंग कराई। उधर संवाद भवन के प्रभारी डॉ. सुशील तिवारी के मुताबिक वहां 148 अभ्यर्थी ने काउंसिलिंग में शामिल हुए। पहले दिन 6500 रैंक तक के अभ्यर्थियों को बुलाया गया था। मंगलवार को 6501 से 15000 रैंक तक अभ्यर्थियों की काउंसिलिंग होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुकलेट में नहीं हैं यूनिवर्सिटी के कॉलेज

गोरखपुर यूनिवर्सिटी की ओर से कॉलेजों के नाम भेजे जाने में की गई देरी का नतीजा सोमवार को देखने को मिल गया। लखनऊ यूनिवर्सिटी की ओर से जारी बुकलेट में गोरखपुर यूनिवर्सिटी के किसी भी कॉलेज का नाम ही नहीं है। जाहिर है कि जब यह बुकलेट छपी होगी, उस समय यूनिवर्सिटी के कॉलेजों की सूची लखनऊ यूनिवर्सिटी तक नहीं पहुंची होगी। वैसे बुकलेट सोमवार की देर शाम पहुंच सका। इसके चलते पहले दिन काउंसिलिंग के लिए छात्रों को बुकलेट नहीं दी जा सकी।


कॉलेजों के नाम न होने से मंगलवार को भी अभ्यर्थियों को इसका कोई फायदा नहीं मिलने वाला। अभ्यर्थियों को ऑनलाइन ही कॉलेज चुनना होगा। गोरखपुर यूनिवर्सिटी के बीएड समन्वयक डॉ. एके तिवारी ने बताया कि देर शाम बुकलेट आया है, इसलिए उसका अध्ययन अभी नहीं किया जा सका है। अगर बुकलेट में कॉलेजों के नाम नहीं भी हैं तो ऑनलाइन वह दिखाई देंगे। ऐसे में विद्यार्थियों के सामने कोई समस्या नहीं आएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed