फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   3236 toppers get laptop

लैपटॉप पाकर खिल उठे चेहरे

Mon, 19 Dec 2016 12:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Mon, 19 Dec 2016 12:52 AM IST
विज्ञापन
3236 toppers get laptop
लैपटाप के साथ मेधावी। - फोटो : Rajesh Kumar
राजकीय जुबिली इंटर कॉलेज में रविवार को लैपटॉप वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। वर्ष 2015 व 2016 में हाईस्कूल और इंटर उत्तीर्ण 3236 मेधावियों को लैपटॉप दिए गए। लैपटॉप पाकर उनके चेहरे खिल उठे और सभी ने इसका उपयोग भविष्य की पढ़ाई में करने का संकल्प लिया।
विज्ञापन


लैपटॉप लेने पहुंचे यूपी बोर्ड, यूपी संस्कृत बोर्ड, सीबीएसई, आईसीएसआई, मदरसा बोर्ड के मेधावी उत्साहित थे। लैपटॉप मिलने के बाद मेधावियों ने सेल्फी ली। इस दौरान साथ आए अभिभावकों से भी उन्होेंने खुशियां साझा की। कार्यक्रम का शुभारंभ अध्यक्षता कर रहे सपा जिलाध्यक्ष रजनीश यादव, विशिष्ट अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष गीतांजलि यादव, विधायक राजमती देवी ने कुछ चुनिंदा मेधावियों को लैपटॉप देकर किया।
विज्ञापन


जिलाध्यक्ष रजनीश यादव ने कहा कि डिजिटल क्रांति की बात करने वाली भाजपा ने धरातल पर कोई काम नहीं किया। प्रदेश सरकार ने मेधावी विद्यार्थियोें को लैपटॉप देकर पढ़ाई की राह आसान की है। जिला पंचायत अध्यक्ष गीतांजलि यादव ने कहा कि जब तक तकनीकी रूप से युवा साक्षर नहीं होंगे तब तक कैशलेस अर्थव्यवस्था की बात बेमानी है। डीआईओएस एएन मौर्या ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि विद्यार्थियोें की पढ़ाई में लैपटॉप काफी मददगार साबित होगा। इंटरनेट की दुनिया के बगैर ज्ञान अधूरा है। कार्यक्रम का संचालन डॉ. दिनेश मणि त्रिपाठी व शिव चरण यादव ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष चिंता यादव, सपा महानगर अध्यक्ष जियाउल इस्लाम, जोखू पासवान, संजय सिंह, रामनगीना साहनी, कीर्ति निधि पांडेय, संजय पहलवान आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed