फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   सरकार ने वादे पूरे किए, अब जनता की बारी : योगी

सरकार ने वादे पूरे किए, अब जनता की बारी : याेगी

Thu, 16 May 2019 11:50 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Thu, 16 May 2019 11:50 PM IST
विज्ञापन
सरकार ने वादे पूरे किए, अब जनता की बारी : योगी
गाेरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रदेश के सभी जिलों का विकास तेजी से हो रहा है। कला को भी प्राथमिकता देने की जरूरत है, जिससे युुुवाओं को रोजगार मिल सके और उनके अंदर छिपी प्रतिभा को प्रदर्शन करने का मौका मिले। सरकार ने सभी वादे पूरे किए, अब जनता की बारी है कि वे भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनाए।
विज्ञापन


सीएम बृहस्पतिवार को गुलरिहा बाजार में प्रत्याशी रवि किशन शुक्ला के पक्ष में जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा हमने रवि किशन को इसलिए प्रत्याशी बनाया है कि यहां पर सांसद बनने के बाद फिल्म इंडस्ट्रीज के माध्यम से युवाओं को रोजगार मिलेगा। क्षेत्र में बहुत से ऐसे युवा हैं जो फिल्मों में काम करने के उत्सुक हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि पूर्व की सरकार में बिजली की किल्लत थी, लोगों को मोबाइल चार्ज करने के लिए दूसरे गांव में जाना पड़ता था लेकिन जब से भाजपा की सरकार बनी चौबीस घंटे बिजली मिल रही है। सीएम ने कहा कि भाजपा की सरकार बनने पर पश्चिम बंगाल में टीएमसी के गुंडों को मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा।
विज्ञापन


प्रत्याशी रवि किशन ने कहा कि कांग्रेस वाले हमें नचनिया कहते हैं। मैं बताना चाहता हूं कि एक नचनिया ने आजमगढ़ में गठबंधन की हालत खराब कर दी है, दूसरा मैं यहां से जीत रहा हूं। सभा को उपेंद्र शुक्ला, राधेश्याम सिंह, राजेश निषाद, रघुराई निषाद ने भी संबोधित किया। अध्यक्षता ब्लॉक अध्यक्ष धर्मेंद्र मिश्रा एवं संचालन जिलाध्यक्ष जनार्दन तिवारी ने किया। विधायक महेंद्र पाल सिंह, अजय सिंह गुड्डू, धर्मेंद्र मिश्रा, कपिल पति तिवारी, सुनील मोदनवाल, रमेश अग्रहरि, सुधीर सिंह, रामभोग सिंह, जीतन सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


नोट: आपको हमारी यह स्टोरी कैसी लगी इस पर अपना फीडबैक नीचे बने कमेंट बॉक्स में जरूर दें।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed