फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   मिल मालिकों को झांसा दे ले गए चार ट्रक चावल

मिल मालिकों को झांसा दे ले गए चार ट्रक चावल

Sun, 17 Mar 2019 12:46 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 17 Mar 2019 12:46 AM IST
विज्ञापन
मिल मालिकों को झांसा दे ले गए चार ट्रक चावल
दो मिल मालिकों को झांसा दे ले गए चार ट्रक चावल
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
लक्ष्मीपुर। क्षेत्र के दो चावल मिल मालिकों से धोखाधड़ी कर कुछ लोग चार ट्रक चावल लेकर चले गए। मिल मालिकों ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। चारो ट्रकों पर कुल 1320 क्विंटल चावल लदे होने की बात कही गई है। जिसकी कीमत करीब 43.5 लाख रुपये बताई जा रही है।

पुरंदरपुर थाना क्षेत्र के परसौनी स्थित चावल मिल के मालिक सुल्तान कमर ने पुरंदरपुर पुलिस को ट्रक लदी चावल गायब होने की तहरीर दी है। तहरीर में उन्होंने बताया है कि 10 फरवरी 2018 को एक व्यक्ति उनके पास आया। उसने अहमदाबाद गुजरात के लिए 680 क्विंटल चावल का सौदा किया। बातचीत के क्रम में 18 फरवरी व 24 फरवरी 2018 को दो ट्रकों पर लादकर चावल भेज दिया गया। जिसे उस व्यक्ति ने दिए गए पते पर उतरवाया भी लेकिन चावल उतरने के बाद से उस व्यक्ति का मोबाइल बंद हो गया। तहरीर में यह भी कहा गया है कि जिस फर्म के नाम पर सौदा किया गया था, उस फर्म ने इस तरह के किसी भी सौदे से इनकार कर दिया। इसी तरह सम्पतिहा स्थित एक अन्य चावल मिल मालिक से भी 680 क्विंटल चावल का सौदा किया गया। जिसे दो ट्रकों पर लादकर साथ में ही भेजा गया। अपर पुलिस अधीक्षक आशुतोष शुक्ल ने बताया कि मामला संज्ञान में है। जिस जगह पर चावल उतारी गई, उसका पता चल गया है। इस मामले में मुकदमा दर्ज कर विवेचना घटना स्थल वाले थाने से कराने के लिए पत्र भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed