फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   लोको पायलट और गार्ड की सूझबूझ से ट्रेन हादसा बचा

लोको पायलट और गार्ड की सूझबूझ से ट्रेन हादसा बचा

Sat, 16 Feb 2019 12:34 AM IST
ajay Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर। Published by: ajay Kumar Updated Sat, 16 Feb 2019 12:34 AM IST
विज्ञापन
लोको पायलट और गार्ड की सूझबूझ से ट्रेन हादसा बचा
डेमो - फोटो : डेमो
गोरखपुर। अहमदाबाद से गोरखपुर आ रही अहमदाबाद एक्सप्रेस (19409) लोको पायलट आर. पर्वत और गार्ड जय किशन की सूझबूझ से शुक्रवार को डोमिनगढ़ के पास दुर्घटनाग्रस्त होने से बच गई।
विज्ञापन

रात करीब आठ बजे ट्रेन लगभग 45 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से डोमिनगढ़ स्टेशन से आगे पहले कर्व से होकर गुजर रही थी। ट्रेन को डोमिनगढ़ में रुके बिना गोरखपुर पहुंचना था। इसी बीच लोको पायलट और गार्ड की नजर रेल लाइन पर पड़े सीमेंटेड पोल पर पड़ गई। पायलट ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन को रोका और कंट्रोल को सूचना दी। आरपीएफ, जीआरपी और संबंधित रेलकर्मियों ने पोल को रेल लाइन से हटाया। 15 मिनट बाद ट्रेन रवाना हुई। आशंका जताई जा रही है कि अराजक तत्वों ने किनारे पड़े पोल को रेल लाइन पर रख दिया था। सुरक्षा बल मामले की गहन जांच कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed