फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   लेखपालों ने कैंडल मार्च निकाला

लेखपालों ने कैंडल मार्च निकाला

Tue, 05 Feb 2019 10:47 PM IST
siddharthnagar Published by: राकेश पांडेय Updated Tue, 05 Feb 2019 10:47 PM IST
विज्ञापन
लेखपालों ने कैंडल मार्च निकाला
विभिन्न मांगों को लेकर जिले की पांचों तहसीलों में लेखपालों ने अपनी मांगों को लेकर कैंडल मार्च निकाला। - फोटो : अमर उजाला
सिद्धार्थनगर। प्रांतीय नेतृत्व के आह्वान पर विभिन्न मांगों को लेकर जिले की पांचों तहसीलों में लेखपालों ने अपनी मांगों को लेकर कैंडल मार्च निकाला। इस संबंध में एसडीएम को 12 मांगों को ज्ञापन भी दिया गया। नौगढ़ में तहसील अध्यक्ष सुधीर श्रीवास्तव व मंत्री अनूप यादव की शाम पांच बजे तहसील मुख्यालय से सिद्धार्थ तिराहे तक कैंडल मार्च निकाला गया। कनिष्ठ उपाध्यक्ष देवानंद, देवेंद्र श्रीवास्तव, दिलीप श्रीवास्तव, रामचंद्र, दिनेश गौड़, ज्योति सिंह, प्रियंका सिंह, किरण बेदी, वीर विक्रम आदि मौजूद रहे। बांसी में तहसील अध्यक्ष अमित श्रीवास्तव ने बताया कि 12 फरवरी को जनपद मुख्यालय पर लेखपाल उपस्थित होकर बाइक रैली निकाल विरोध जताएंगे। इसके बाद 19 फरवरी को बुद्धि-शुद्धि यज्ञ किया जाएगा। इस अवसर पर दिलीप चौरसिया, भानू, विनोद, कृष्ण मोहन पटेल, गिरीश चंद्र श्रीवास्तव, अनिल कुमार श्रीवास्तव, प्रभात सैनी, पूजा यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


शोहरतगढ़ में अध्यक्ष प्रमोद कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में कैंडल मार्च निकला। महामंत्री रामदेव यादव, रामजतन, महिला लेखपाल बबिता ठाकुर, प्रीति गुप्ता, पूजा, माधवी पांडेय आदि मौजूद रहे। इटवा में जिलाध्यक्ष अजय गुप्ता की अध्यक्षता में कैंडल मार्च निकला। डुमरियागंज में तहसील अध्यक्ष रमेशचन्द्र श्रीवास्तव ने कहा कि प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर कैंडल मार्च निकाला गया है। राजेश मणि, गंगोत्री पांडेय, विवेक सिंह, प्रीती धाकरे, दीप्ति मिश्रा, अंकिता, मधू, अंजू यादव, राजकेश पांडेय, अकुंश चौधरी, सालिकराम, माता प्रसाद, अशोक तिवारी, मोहम्द इस्लाम आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed