फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   नकल करते पकड़े गए तो तीन विषयों में फेल

नकल करते पकड़े गए तो तीन विषयों में फेल

Wed, 21 Nov 2018 01:28 AM IST
Updated Wed, 21 Nov 2018 01:28 AM IST
विज्ञापन
नकल करते पकड़े गए तो तीन विषयों में फेल
नकल करते पकड़े गए तो तीन विषयों में होंगे फेल
विज्ञापन

एमएमएमयूटी प्रशासन ने सेमेस्टर परीक्षाओं में लागू किया नया नियम
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (एमएमएमयूटी) की सेमेस्टर परीक्षा में नकल करने वालों पर ज्यादा सख्ती की जाएगी। जिस विषय में नकल करते पकड़े जाते हैं उसके अलावा दो अन्य विषयों में भी विद्यार्थी को फेल कर दिया जाएगा। अभी तक परीक्षार्थी को उसी विषय में फेल किया जाता था, जिसमें वह नकल करते हुए पकड़ा जाता था।

विश्वविद्यालय के जनसंपर्क अधिकारी दयाशंकर सिंह ने बताया कि सेमेस्टर की परीक्षाएं 16 नवंबर से शुरू हो चुकी हैं। नए नियम के मुताबिक नकल करते पकड़े जाने पर परीक्षार्थी को संबंधित विषय के साथ अन्य दो अन्य विषयों (कम अंक से पास दो विषय) में भी फेल किया जाएगा। परीक्षा के दौरान आपस में बात करना भी प्रतिबंधित है। प्रश्न पत्र पर कहीं पर कुछ नहीं लिखा जा सकता है। उत्तर पुस्तिका में केवल विषय से संबंधित ही तथ्यों को लिखने की छूट है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed