फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   पीसीएसएस प्री परीक्षा की खबर

पीसीएसएस प्री परीक्षा की खबर

Sun, 28 Oct 2018 10:28 PM IST
Updated Sun, 28 Oct 2018 10:28 PM IST
विज्ञापन
पीसीएसएस प्री परीक्षा की खबर
प्रश्न पत्र की खराब प्रिंटिंग व भाषा त्रुटि ने उलझाया
विज्ञापन

पीसीएस प्री परीक्षा : इतिहास के सवालों ने परेशान किया, 5588 अभ्यर्थियों ने छोड़ी परीक्षा
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर।
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की रविवार को शहर में आयोजित पीसीएस प्री परीक्षा में 5588 अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। परीक्षार्थियों को प्रश्न पत्र की खराब प्रिंटिंग और हिंदी में पूछे गए प्रश्नों में भाषाई त्रुटि होने से दिक्कत हुई। सवाल सात विषयों से पूछे गए। इतिहास के सवालों में विद्यार्थी ज्यादा उलझे। विद्यार्थियों का कहना था कि जिसने साल भर पढ़ाई की है उसके लिए सवाल कठिन नहीं थे।
रविवार को शहर के 42 परीक्षा केंद्रों पर 19488 अभ्यर्थियों को परीक्षा देनी थी। पहली पाली में 9.30 से 11.30 बजे तक 13900 और दूसरी पाली में 2.30 बजे से 4.30 बजे तक 13823 ने परीक्षा दी। अभ्यर्थियों को परीक्षा हॉल में फोन, कैलकुलेटर आदि इलेक्ट्रानिक उपकरण ले जाने की अनुमति नहीं थी। केन्द्रों पर पुलिस की भी सख्त निगरानी रही।
विज्ञापन

-
स्पीकअप
इतिहास के सवाल कठिन थे
इतिहास में कई सवाल ऐसे पूछे गए थे जिसे कभी पढ़ा ही नहीं था। वहीं अन्य विषय के सवाल आसान थे। कुल मिलाकर पेेपर बढ़िया हुआ है। मुझे पूरा उम्मीद है कि इस साल चयन हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जयदेव दुबे
-
अच्छी तैयारी काम आई
परीक्षा के लिए अच्छी तैयारी की थी। सवाल भी कठिन नहीं थे। जिसने भी साल भर पढ़ाई की है वो बड़ी ही आसानी से सवालों को हल कर सकता है। इतिहास के दो तीन सवालों का जवाब कठिन था। माइनस मार्किंग के डर से रिस्क नहीं लिया।
मनीष त्रिपाठी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed