फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   6 inspectors transfered

इंस्पेक्टर सुधीर और राणा देवेंद्र ने गंवाई थानेदारी

Wed, 24 Oct 2018 11:53 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर। Updated Wed, 24 Oct 2018 11:53 PM IST
विज्ञापन
6 inspectors transfered
UP Police
गोरखपुर। खोराबार इंस्पेक्टर रहे सुधीर कुमार सिंह और चौरीचौरा के राणा देवेंद्र सिंह से थानेदारी छीनकर पुलिस लाइंस भेजा गया है। चौरीचौरा में पुलिस टीम पर हमले के दौरान थानेदार के भागने का मामला सामने आया था। खोराबार इलाके के कैथवलिया के पूर्व प्रधान के पुत्र अनिकेत यादव की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में प्रधान सहित कई नामजद हैं लेकिन किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी। दोनों ही जगह पर नए थानेदार तैनात किए गए हैं। इसके अलावा एसएसपी शलभ माथुर ने छह इंस्पेक्टर और 29 दरोगाओं का कार्यक्षेत्र बदला है।
विज्ञापन


पुलिस लाइंस में तैनात अंबिका प्रसाद भरद्वाज को खोराबार का नया थानेदार बनाया गया है। गुलरिहा के थानेदार जयदीप कुमार को कोतवाली भेजा गया। कोतवाली में तैनात गिरिजेश कुमार को गुलरिहा का नया थानेदार बनाया गया। चौरीचौरा थानेदार रहे राणा देवेंद्र को पुलिस लाइंस भेजा गया। चिलुआताल प्रभारी राजू सिंह को गगहा का नया थानेदार बनाया गया। गगहा में रहे नीरज राय को चौरीचौरा की जिम्मेदारी सौंपी गई है। सिकरीगंज में रहे दिनेश कुमार मिश्रा को पीपीगंज का थानेदार और यहां पर रहे अरुण पवार को चिलुआताल का थानेदार बनाया गया है। चौकी प्रभारी इंजीनियरिंग कॉलेज देवेंद्र कुमार सिंह को सिकरीगंज का नया थानेदार बनाया गया है।
विज्ञापन


मआशीष को वीआईपी सेल से प्रभारी स्वॉट टीम, संजय सिंह को हड़हवा चौकी से भटहट चौकी प्रभारी, राजेंद्र सिंह को सर्विलांस से रेलवे कॉलोनी चौकी, धनंजय राय को रेलवे से जटेपुर चौकी प्रभारी, विनय कुमार पांडेय पीपीगंज से एसएसआई कैंट, गौर राय कन्नौजिया को चिलुआताल से हड़हवा फाटक चौकी इंचार्ज, अजय कुमार को पुलिस लाइंस से हटाकर सर्विलांस प्रभारी बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा प्रमोद सिंह को भटहट चौकी से पुलिस लाइंस, ओंकारनाथ को घघसरा से कैंपियरगंज, रविंद्र सिंह यादव को गोला से एसएसआई गोला, रमेश चंद्र उपाध्याय को सहजनवां से गोरखनाथ, दिनेश को उरूवा बाजार से पुलिस लाइंस, मृत्युंजय सिंह को पिपराइच से पुलिस लाइंस, अखिलेश कुमार को गोला से शाहपुर, जय नारायण यादव को शाहपुर से बेलीगंज चौकी, आलोक राय को कैंट से मुंडेरा बाजार, सूरज सिंह को मुंडेरा से रामगढ़ताल चौकी प्रभारी, सोहनपाल सिंह को आईजीआरएस से घघसरा चौकी प्रभारी, अजीत प्रताप सिंह खोराबार से इंजीनियरिंग चौकी प्रभारी, विनोद कुमार सिंह जटेपुर से जगदीशपुर चौकी, राजीव कुमार यादव को बेनीगंज से सहजनवां, गोपाल प्रसाद लाइंस से हरपुर बुदहट, गजेंद्र बहादुर लाइंस से चिलुआताल भेजा गया है। प्रभुनाथ राम, पुरुषोत्तम को कैंट, धीरेंद्र राय को साइबर सेल में तैनाती मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed