फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   पारिश्रमिक नहीं मिलने से स्वेछाग्रही नाराज

पारिश्रमिक नहीं मिलने से स्वेछाग्रही नाराज

Sat, 06 Oct 2018 12:29 AM IST
Updated Sat, 06 Oct 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
पारिश्रमिक नहीं मिलने से स्वेछाग्रही नाराज
पारिश्रमिक न मिलने से स्वेच्छाग्रही नाराज
विज्ञापन

एडीएम को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की
अमर उजाला ब्यूरो
महराजगंज। जनपद में तैनात स्वेच्छाग्रहियों ने अपर जिलाधिकारी को शुक्रवार को ज्ञापन सौंपा। सभी ने पारिश्रमिक न मिलने से होने वाली दिक्कतों के उन्हें बताया और अविलंब पारिश्रमिक दिलाने की मांग की। स्वेच्छाग्रहियों का कहना था कि स्वच्छ भारत मिशन के उद्देश्य को पूरा करने के लिए उन लोगों ने पूरी निष्ठा से काम किया लेकिन पारिश्रमिक देने में लापरवाही बरती जा रही है। उनका आरोप था कि करीब दस माह से उन्हें पारिश्रमिक नहीं मिला है।

स्वेच्छाग्रही शिरोमणि दूबे ने कहा कि दस माह से पारिश्रमिक नहीं मिला है। स्वेच्छाग्रहियों ने स्वच्छ भारत मिशन के तहत गांव-गांव में जाकर ग्रामीणों को जागरूक किया। वह शौचालय बनवाने, स्वच्छता रैली निकालने, फोटो अपलोड किए जाने आदि का कार्य करा रहे हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि पारिश्रमिक दिए जाने सहित अन्य मांगें अविलंब पूरी नहीं हुईं तो आंदोलन करेंगे। उनका कहना था कि लोगों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता पैदा करने के बदले उन्हें प्रोत्साहन राशि दिया जाता है, जो नहीं दिया गया है। इस दौरान प्रदीप कुमार भारती, रविंद्र कन्नौजिया, दीप नारायण, राकेश कुमार, कृष्ण कुमार पांडेय, वशिष्ठ पांडेय, नीरज गुप्ता, गणेश प्रसाद, परमवीर वर्मा, सतीश यादव, रीतू गुप्ता, राकेश कुमार, माधव, सरिता गुप्ता, जितेंद्र यादव, अजीत कुमार यादव, अजीत कुमार के अलावा अन्य स्वेच्छाग्रही मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed