{"_id":"5bb7b3a0867a5534fe369d19","slug":"31538765728-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार अस्पतालों के अधीक्षक से स्पष्टीकरण तलब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार अस्पतालों के अधीक्षक से स्पष्टीकरण तलब
Updated Sat, 06 Oct 2018 12:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चार अस्पतालों के अधीक्षकों से स्पष्टीकरण तलब
दो बीसीपीएम व एक ब्लॉक एकाउंट मैनेजर को प्रतिकूल प्रविष्टि
अमर उजाला ब्यूरो
महराजगंज। स्वास्थ्य योजनाओं के संचालन में लापरवाही पर जिलाधिकारी के निर्देश पर सीएमओ ने चार अस्पतालों के अधीक्षकों को नोटिस जारी कर तीन दिन के अंदर जवाब देने का निर्देश दिया है। इनके अलावा मातृत्व वंदना योजना में लापरवाही मिलने पर दो बीसीपीएम व जननी सुरक्षा योजना में लाभार्थियों के भुगतान में खराब प्रगति पर एक ब्लॉक एकाउंट मैनेजर को प्रतिकूल प्रविष्टि भी दी गई है।
सीएमओ डॉ. क्षमा शंकर पांडेय बताया कि हाल ही में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में स्वास्थ्य समिति की बैठक हुई थी। जिसमें सास बहू सम्मेलन में दिए के लक्ष्य के सापेक्ष प्रगति खराब मिली। योजनाओं के क्रियान्वयन में खराब प्रगति पर जिलाधिकारी ने नाराजगी जाहिर करते हुए कार्रवाई का निर्देश दिया था। उन्होंने बताया कि इसमें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिसवां में 214 सास बहू सम्मेलन कराने का लक्ष्य दिया गया था। जहां केवल एक सम्मेलन कराया गया है। फरेंदा में 200 के सापेक्ष एक, घुघली स्वास्थ्य केंद्र द्वारा 215 में 4, रतनपुर सीएचसी की तरफ से 220 के लक्ष्य के सापेक्ष केवल सात सम्मेलन कराए गए हैं। इन चार स्वास्थ्य केंद्रों द्वारा सास बहू सम्मेलन कराए जाने में लापरवाही बरते जाने पर संबंधी अधीक्षकों को नोटिस देकर स्पष्टीकरण तलब किया गया है। संबंधित चिकित्सा अधीक्षकों से नोटिस का तीन दिन के अंदर जवाब मांगा गया है।
उन्होंने बताया कि समीक्षा के दौरान रतनपुर ब्लॉक में जननी सुरक्षा योजना में 1486 लाभार्थियों के भुगतान के सापेक्ष केवल 919 लाभार्थियों को ही भुगतान किया गया है। भुगतान में लापरवाही व काय प्रणाली में सुधार नहीं लाने पर ब्लॉक एकाउंट मैनेजर चंद्र प्रकाश चौधरी को प्रतिकूल प्रविष्टि दी गई है। प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना की समीक्षा में लाभार्थियों के वार्षिक लक्ष्य के सापेक्ष खराब प्रगति पर पनियरा ब्लॉक कम्युनिटी प्रोसेस प्रबंधक धर्मेंद्र कुमार और रतनपुर स्वास्थ्य केंद्र की ब्लॉक कम्युनिटी प्रोसेस प्रबंधक मुदिता त्रिपाठी को भी प्रतिकूल प्रविष्टि दी गई है। उन्होंने कहा कि कार्य में सुधार नहीं हुआ तो अन्य विभागीय कार्रवाई की भी जाएगी।