फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   6609 युवाओं को मिली नौकरी, खुशी से खिले चेहरे

6609 युवाओं को मिली नौकरी, खुशी से खिले चेहरे

Mon, 11 Jun 2018 01:27 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर। Updated Mon, 11 Jun 2018 01:27 AM IST
विज्ञापन
6609 युवाओं को मिली नौकरी, खुशी से खिले चेहरे
गोरखपुर यूनिवर्सिटी में लगे रोजगार मेले में उमड़ी भीड़।
गोरखपुर। गोरखपुर में अब तक का सबसे बड़ा रोजगार मेला रविवार को खत्म हुआ। गोरखपुर विश्वविद्यालय में आयोजित दो दिवसीय रोजगार मेले के दूसरे दिन 3308 युवाओं को नौकरी मिली। इस तरह दो दिनों में कुल 6609 युवाओं को नौकरी हासिल हुई। रविवार को करीब 90 कंपनियों ने सफल अभ्यर्थियों को ऑफर लेटर देकर ज्वाइन करने की तारीख बताई। ऑफर लेटर लेते वक्त अभ्यर्थियों के चेहरे पर खुशी झलक रही थी।
विज्ञापन


सफल अभ्यर्थियों को अचानक से जानकारी मिली कि उन्हें ऑफर लेटर देने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समापन समारोह में शामिल होंगे। इसके बाद अभ्यर्थियों की खुशी दोगुनी हो गई। दीक्षा भवन ऑडिटोरियम में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बीच सफल अभ्यर्थी इस यादगार पल का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे, लेकिन ऐन वक्त पर सीएम का कार्यक्रम रद हो गया। सीएम की गैर मौजूदगी में नगर विधायक राधा मोहन दास अग्रवाल और सहजनवां के विधायक शीतल पांडेय ने 25 अभ्यर्थियों को ऑफर लेटर प्रदान कर और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। राधा मोहन दास अग्रवाल ने नौकरी से ही संतोष न करने की बात कहते हुए युवाओं को स्टार्टअप के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

कुछ ने लिखित परीक्षा भी ली

सेवायोजन कार्यालय, कौशल विकास मिशन और आईटीआई के अभ्यर्थियों के लिए आयोजित गोरखपुर के इस सबसे बड़े रोजगार मेले के दूसरे दिन सेवायोजन के तकनीकी सत्र में 28 कंपनियां शामिल हुईं। इन कंपनियों ने 11175 अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया। कुछ कंपनियों ने चयन के लिए सीधे इंटरव्यू तो कुछ ने लिखित परीक्षा के बाद इंटरव्यू लिए। इसमें 1986 अभ्यर्थियों का चयन किया गया। कौशल विकास मिशन और आईटीआई के अंतर्गत रविवार को 35 कंपनियां के प्रतिनिधियों ने 2800 अभ्यर्थियों का इंटरव्यू लिया। इन कंपनियों ने 1312 अभ्यर्थियों का चयन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

गर्मी से बेहोश हुआ कर्मचारी

रोजगार मेले के दौरान फैजाबाद के आईटीआई के इंस्ट्रक्टर भगीरथी यादव गर्मी से बेहोश हो गए। कंट्रोल रूम ने एनाउंस करके तुरंत डॉक्टरों की टीम को बुलाया। डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें तुरंत एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा। हालांकि मेले में ही उन्हें होश आ चुका था।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed